अपडेटेड 19 August 2025 at 12:53 IST

अंगूठी खोजने की रस्म बनी अखाड़ा... आपस में भिड़ गए दूल्हा-दुल्हन, अंत में लड़की ने पलटी ऐसी बाजी, उड़ गए लड़के के होश

इन दिनों सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दोनों एक अंगूठी के लिए भिड़ते नजर आ रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: x

Bride-Groom Viral Video: जूता चुराई से लेकर दूल्हे की नाक खींचने तक... भारतीय शादियों में कई अनोखी परंपराएं और रस्में निभाई जाती हैं। इन्हीं में से एक शादी के बाद अंगूठी ढूंढने की रस्म होती है। शादी के बाद घर में नई दुल्हन के आने पर इस रस्म को निभाया जाता है जिसमें लड़के और लड़की के बीच अंगूठी ढूंढने की रस्म होती है। इस रस्म को लेकर कहा जाता है कि दोनों में से जिसे अंगूठी पहले मिलती है, घर में उसी का राज चलता है। 

ऐसे में इस रस्म के दौरान अक्सर दूल्हा-दुल्हन के बीच मौज मस्ती देखने को मिलती है। लेकिन इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दूल्हा-दुल्हन के बीच गुत्थम-गुत्थी देखने को मिली

रस्म के दौरान दूल्हा-दुल्हन में छीना-झपटी

वीडियो में देखने मिल रहा है कि अंगूठी ढूंढने की रस्म के दौरान किस तरह से दूल्हा-दुल्हन आपस में उलझते जा रहे हैं। लेकिन अंत में जो हुआ उसने हर किसी के होश फाख्ता कर दिए। वायरल वीडियो पर जहां कुछ यूजर्स मजे ले रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर कुछ हैरान हैं।

दोनों में चला टक्कर का कॉम्पिटिशन 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो घर में नई दुल्हन के आने से खुशियों का माहौल हैं। हर किसी के चेहरे पर रौनक है। घर के आंगन में शादी के बाद की रस्में चल रही हैं। इसी में से एक अंगूठी ढूंढने की रस्म है जो निभाई जा रही है। रस्म के शुरू होते ही दूल्हा-दुल्हन भिड़ जाते हैं। दोनों में अंगूठी को लेकर दोनों छीना-झपटी होने लगती है। यही नहीं, बार-बार दूल्हे को अंगूठी छीनने की कोशिश करते भी देखा जा सकता है। वहीं दुल्हन भी पीछे नहीं हटती। वीडियो में कॉम्पिटिशन टक्कर का देखने को मिल रहा है।

Advertisement

वीडियो देख लोटपोट हुए लोग

वीडियो देख ऐसा लग रहा है जैसे ये कोई रस्म नहीं बल्कि कोहिनूर हीरा ढूंढने की जंग हो रही हो। दोनों का लड़ाकू अंदाज वीडियो को रिपीट मोड पर देखने को मजबूर कर रहा है। दोनों की गुत्थ-गुत्थी और छीनाछपटी से भरी रस्म का वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इसे देखने के बाद नेटिजंस हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं।

लोग बोले- पति तो झेल लेगा लेकिन…

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  X पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'ससुराल में दहशत का माहौल है।' वीडियो को खबर लिखे जाने तक हजारों बार देखा और लाइक किया जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, 'खेलत मे काको गुसाई।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बहू रानी तो बवाल है।' एक और यूजर ने लिखा, 'कुश्ती चालू है।' एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'पति तो किसी तरह झेल ही देगा, सबसे ज्यादा मुसीबत तो सास की होगी।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'बड़ी खतरनाक परंपरा है।'

Advertisement

यह भी पढ़ें: VIDEO: मन है परेशान और दिल भी है निराश? प्रेमानंद महाराज की ये बात सुन आ जाएगी पॉजिटिविटी

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 19 August 2025 at 12:53 IST