Viral Video: दुल्हन की हुई एंट्री तो खुशी से उछल पड़ा दूल्हा, झूमते-झूमते जो किया... वायरल वीडियो देख दिल हो जाएगा खुश

इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दूल्हा अपनी होने वाली पत्नी को दुल्हन की वेशभूषा में देख सरप्राइज रह गया।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में शादी-ब्याह के वायरल वीडियो में से एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसे देख आप का दिल भी खुश हो जाएगा। इसमें एक दूल्हा अपनी दुल्हनिया को देख इस कदर झूमा कि हर किसी की निगाहें टिक गईं।

मालूम हो शादी का दिन हर किसी की लाइफ में सिर्फ एक बार आता है। शादी के इस खास दिन पर दूल्हा-दुल्हन की खुशी उनके चेहरे पर झलक जाती है। इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दूल्हा अपनी होने वाली पत्नी को दुल्हन की वेशभूषा में देख सरप्राइज रह गया।

दुल्हन को देख खुशी से उछल पड़ा दूल्हा

वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि शादी के दिन दुल्हन ग्रैंड एंट्री लेती है। अपनी दुल्हन को देख दूल्हा अचानक नाचने लग जाता है। इतना ही नहीं, वो खुशी से झूमते-झूमते अपनी दुल्हन के पास पहुंचता है और उसे जोर से गले लगा लेता है। इस दौरान दुल्हन भी उसे बड़े ही प्यार से हग करती है। ये नजारा आमतौर पर होने वाली शादियों से थोड़ा उलट है जो वाकई खूबसूरत है। अब ये वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है।

दूल्हे के मुरीद हुए यूजर्स

वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है जिसे खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा जा चुका है। वीडियो को अबतक 99 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की भरमार है। हर कोई दूल्हे के इस अंदाज को देख उसका मुरीद हो गया।

Advertisement

शादी का ये वीडियो भी हुआ था वायरल

इससे पहले भी शादी समारोह से एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दूल्हा-दुल्हन स्टेज हाथ में वरमाला थामे नजर आए। इस दौरान दोनों के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल और दिलों में नई जिदंगी से जुड़े हजारों अरमान दिखे। वीडियो में आगे देखा गया कि डीजे वाला जैसे ही पंजाबी गाना 'तेरे बिना ना गुजारा ए' प्ले करता है दूल्हा-दुल्हन थिरकने लगते हैं। दोनों के डांस स्टेप्स इतने शानदार हैं कि लोगों उनके फैन हो गए। शेरवानी में लड़का और लाल जोड़े में लड़की के डांस ने हर किसी का मन मोह लिया। 

यह भी पढ़ें: VIDEO: 'झुमका गिरा रे' गाने पर लड़की ने दिए कमाल के एक्सप्रेशन, यूजर्स के दिलों पर गिराई बिजलियां; लोग बोले- इसे फिल्मों में...

Advertisement
Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड