VIRAL VIDEO: 'तू ही था ना, क्या पकड़ा था...', भारतीय रेल में लड़की छेड़ने पर महिला ने शख्स की कर दी धुनाई, जड़ दिए कई थप्पड़
Viral Video: ट्रेन से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला बिना रुके एक आदमी पर थप्पड़ों की बरसात कर रही है। उसने आदमी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: भीड़भाड़ वाली जगहों पर अक्सर कुछ बदमाश मौके का फायदा उठाकर लड़कियों को छेड़ने जैसी शर्मनाक करतूत कर देते हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाना काफी जरूरी होता है ताकि वो दोबारा ऐसी नीच हरकत न दोहराएं। ऐसा ही कुछ हाल ही में भी देखने को मिला जब एक लड़की ने ट्रेन में एक आदमी का कॉलर पकड़ते हुए उसपर थप्पड़ों की बारिश कर दी।
ये वीडियो @gharkekalesh नाम के एक्स हैंडल पर साझा किया गया है जिसे हजारों में व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में एक लड़की भरी ट्रेन में एक आदमी की पिटाई करती दिख रही है। आसपास खड़े लोग भी उसी लड़की को सपोर्ट कर रहे हैं।
ट्रेन में लड़की ‘छेड़ने’ पर आदमी की पिटाई
वीडियो की शुरुआत ही उस आदमी की पिटाई से होती है। लड़की बिना रुके उसपर थप्पड़ों की बारिश कर रही थी और बार-बार पूछ रही थी कि ये हरकत करने वाला शख्स वो ही है न। वो उसके गाल पर चांटे पर चांटे बरसा रही थी। वो आदमी बार-बार मना करता रहा कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया लेकिन उसकी सुनने को कोई राजी ही नहीं था।
लड़की के पीछे खड़ा आदमी भी उस आरोपी व्यक्ति पर हमलावर हो जाता है। जब लड़की उससे कहती है कि ‘वो तू ही था न, क्या बक रहा था। तूने हाथ लगाया था’। जब पीछे खड़े एक लड़के ने पूछा कि ‘क्या तूने हाथ लगाया था’, तो उस आदमी ने मना कर दिया और कहने लगा कि वो अपनी घरवाली को बुला रहा था। लड़की ने उसकी बात नहीं मानी और उसपर अपनी थप्पड़ों की बरसात जारी रखी।
Advertisement
पब्लिक प्लेस में सुरक्षित नहीं महिलाएं
एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘भारतीय रेलवे के अंदर कलेश जब इस व्यक्ति ने कथित तौर पर लड़की से छेड़छाड़ की’।
अब इस वीडियो पर रिएक्शन की भरमार आ गई है। उस आरोपी व्यक्ति की शर्मनाक हरकत पर लोगों का खून उबल रहा है। बहुत से नेटिजंस ने लड़की को सपोर्ट करते हुए लिखा कि ऐसे लोगों को सबक सिखाना जरूरी है। जबकि अन्य यूजर कमेंट करता है- ‘लड़की ने चिल्लाया और पूरी बोगी एक्टिवेट हो गई’। कुछ लोगों ने ये भी लिखा कि लड़की इंफ्लुएंसर है और केवल व्यूज के लिए ये सब कर रही है।