Monalisa: शादी के 1 महीने में ही प्रेग्नेंट हो गई मोनालिसा? पति फरमान का दावा, सनोज मिश्रा बोले- ये व्यवस्था का मजाक है वो गर्भवती...
Monalisa Bhosle: मोनालिसा के परिवार की शिकायत है कि वह नाबालिग है और फरमान ने उन्हें बहला-फुसलाकर शादी के लिए राजी किया। अब फरमान का दावा है कि मोनालिसा प्रेग्नेंट है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Monalisa Bhosle: महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा भोसले ने पिछले महीने मार्च में ही एक्टर फरमान खान से शादी रचाई है। कपल ने केरल में भागकर एक मंदिर में शादी की थी। तबसे ही ये शादी विवादों में घिरी हुई है। पहले इसे ‘लव जिहाद’ बताया गया, फिर बाद में मोनालिसा के परिवार ने दावा किया कि वो नाबालिग है। अब इस बीच, इस कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट आ गया है।
मोनालिसा के परिवार की शिकायत है कि वह नाबालिग है और फरमान ने उन्हें बहला-फुसलाकर शादी के लिए राजी किया। जब राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच में पता चला कि वाकई मोनालिसा शादी के समय नाबालिग थी, तब फरमान खान के खिलाफ POCSO का मामला दर्ज किया गया। इसी मामले में हाल ही में मोनालिसा को अपना बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस के सामने पेश होना था।
प्रेग्नेंट है मोनालिसा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब एमपी पुलिस कोच्चि पहुंची तो फरमान खान ने दावा किया कि उसकी पत्नी मोनालिसा भोसले गर्भवती है इसलिए वो ट्रैवल नहीं कर सकती और न ही पूछताछ के लिए पेश हो सकती है। अब पुलिस मेडिकल टेस्ट के जरिए इस दावे का सच पता लगाएगी।
मोनालिसा भोसले के परिवार ने शिकायत दर्ज कराई
गौरतलब है कि मोनालिसा के परिवार ने कथित तौर पर मध्य प्रदेश के मंडलेश्वर के डीएसपी के पास शिकायत दर्ज कराई थी। अधिकारियों ने मोनालिसा और फरमान दोनों को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा। इस मामले में, केरल हाई कोर्ट ने कपल को अंतरिम राहत देते हुए फरमान खान की गिरफ्तारी पर 20 मई तक रोक लगा दी।
Advertisement
सनोज मिश्रा का रिएक्शन
मोनालिसा के प्रेग्नेंट होने की खबरों पर डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लिखा कि कैसे मध्य प्रदेश पुलिस केरल पहुंचकर असहाय जैसी हो गई क्योंकि वहां के अधिवक्ताओं के एक दल ने फरमान की अग्रिम जमानत पहले से ही ले रखी थी। उन्होंने आगे लिखा कि ‘मोनालिसा एक महीने में गर्भवती भी हो गई। ये सब व्यवस्था का मजाक है लेकिन जिन लोगों के दिमाग में अभी भी सवाल होंगे, वो आंखें फाड़कर देख लें कि कट्टरपंथियों का नेटवर्क कितना शातिर और मजबूत है जिसके सामने सारे सिस्टम फेल हो रहे हैं’।
उन्होंने आगे लिखा कि "पैसा, पावर और षडयंत्र हर तरह से जिहादी की मदद हो रही है और सनातनी मुझसे सवाल कर रहे हैं कि मैं इतना परेशान क्यों हूं। तो बता दूं कि मेरा डेढ़ साल का जीवन, कई करोड़ रुपए, 2 महीने की जेल और अथाह मानसिक पीड़ा जुड़ी है 'द डायरी ऑफ मणिपुर' से। साथ ही करोड़ों हिंदू जनभावनाओं को आघात पहुंचा है जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता"।