‘सनोज मिश्रा अच्छा इंसान नहीं, मुझे गलत टच किया…’; मोनालिसा ने लगाए डायरेक्टर पर गंभीर आरोप, बताया क्यों नहीं की शिकायत
Monalisa Bhosle: महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा भोसले ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि सनोज ने उन्हें 'गंदे तरीके से छुआ'।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Monalisa Bhosle: महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा भोसले ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। बता दें कि सनोज ने ही मोनालिसा को फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ से फिल्मों की दुनिया में ब्रेक दिया था। अब उसी डायरेक्टर पर एक्ट्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
मोनालिसा ने हाल ही में कोच्चि में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनोज मिश्रा पर ‘छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार’ का आरोप लगाया है। बता दें कि ये प्रेस कॉन्फ्रेंस मोनालिसा और फरमान खान की शादी के बाद आई है।
सनोज मिश्रा पर भड़कीं मोनालिसा
मोनालिसा ने इस बारे में खुलकर बात करते हुए कहा, “सनोज मिश्रा कोई अच्छा इंसान नहीं है। उसने मुझे सेट पर 10 बार गंदे तरीके से टच किया और मैंने अपनी फैमिली वालों को भी ये बताया था। मेरे परिवार ने मेरा साथ नहीं दिया। मुझे पता है मुझपर क्या बीती है, क्या नहीं”। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है और उन्हें इंसाफ चाहिए।
मोनालिसा का अपने परिवारवालों पर गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘सनोज मिश्रा ने मुझे दो बार टच किया और मैंने अपनी फैमिली को बताया। लेकिन मेरी फैमिली ने कहा कि कोई बात नहीं, पहली फिल्म है’। वो आगे अपने परिवारवालों पर भड़कते हुए बोलीं- “पहली फिल्म है तो रेप करवाओगे क्या?”
Advertisement
‘सनोज मिश्रा इतना गंदा आदमी है…’
एक्ट्रेस ने दावा किया कि उनकी फैमिली में किसी ने उनका साथ नहीं दिया। उन सबको केवल पैसों से मतलब था। इसके अलावा, उन्होंने यह भी खुलासा किया कि मिश्रा किस तरह युवा लड़कियों का शोषण करता था। मोनालिसा के मुताबिक, “सनोज मिश्रा इतना गंदा आदमी है। वो फिल्मों के नाम का इस्तेमाल करके छोटी लड़कियों से बात करता है, उनका यौन उत्पीड़न करता है और कहता है, 'मैं तुम्हें यह फिल्म दूंगा, तुम यह करो।' यह झूठ है; सनोज मिश्रा घिनौने काम करता है।”
उन्होंने आगे कहा कि वो सनोज के खिलाफ पुलिस शिकायत करना चाहती थी लेकिन उनकी फैमिली ने रोक दिया। उन्होंने सरकार से मदद मांगी और कहा कि उनके पोस्टर सरेआम जलाए जा रहे हैं। उन्हें और उनके पति फरमान को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि “सनोज यही चाहते थे कि देशभर में लड़ाई हो, दंगे हो”।