
Dhurandhar 2 Day 6: आए दिन धुआंधार रिकॉर्ड तोड़ रही ‘धुरंधर 2’, छठे दिन 9 साल पुरानी फिल्म से खा गई मात
Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 6: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर सफलता की एक नई कहानी लिख रही है। उसने 550 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म 'धुरंधर 2' अपने पहले पार्ट की तरह बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के लिए तैयार है।
Image: instagram
‘धुरंधर द रिवेंज’ उर्फ 'धुरंधर 2' को रिलीज हुए अभी केवल 6 दिन हुए हैं और इतने में ही उसने 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है।
Image: instagramAdvertisement
Sacnilk ने रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' के छठे दिन यानि पहले मंगलवार के बॉक्स ऑफिस नंबर साझा कर दिए हैं। फिल्म ने डे 6 पर हल्की सी गिरावट दिखाई है।
Image: instagram
'धुरंधर 2' ने रिलीज के बाद छठे दिन भारत में लगभग 56.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस आंकड़े में हिंदी में उसने 52 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसका कुल कलेक्शन 575.67 करोड़ हो गया है।
Image: instagramAdvertisement
जहां 'धुरंधर 2' सभी बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ते हुए बॉक्स ऑफिस मीटर तोड़ रही है, वही साउथ की इस फिल्म से पीछे रह गई।
Image: youtube
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' पहले मंगलवार को प्रभास की ‘बाहुबली 2’ को पीछे नहीं छोड़ पाई। बता दें कि तेलुगु फिल्म ने पहले मंगलवार को 59 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
Image: youtube