VIRAL VIDEO: '42 डिग्री, कड़कती धूप में हम रोज स्कूल जाते हैं, मैं PM बनूंगा तो...', स्कूली बच्चे का फूटा गुस्सा, मासूमियत ने नेटिजंस का जीता दिल

सोशल मीडिया पर एक स्कूली बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह गर्मी से परेशान होकर कुछ ऐसा बोल देता है। जो वास्तव में सोचने पर मजबूर कर रहा है कि, इतनी चिलचिलाती धूप में जब बच्चे स्कूल से आते हैं तो उन्हें कितनी ज्यादा परेशानी होती है। वायरल वीडियो में बच्चा क्या अपील कर रही है? खुद ही वीडियो देख समझे। पढ़ें पूरी खबर।

Follow : Google News Icon  
School Boy Summer
चिलचिलाती धूप में स्कूल से लौट रहे मासूम बच्चे का वीडियो वायरल | Image: @rose_k01

School Boy Viral Video: देश के कई हिस्सों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। इस भीषण गर्मी के बीच सोशल मीडिया पर एक स्कूली बच्चे का वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। पसीने से लथपथ ये बच्चा अपनी मासूमियत भरे अंदाज में स्कूल बैन कर देने की मांग कर रहा है। बच्ची की अपील सुनकर उस पर तरस भी आ रहा है और हसी भी, कि बच्चे इतनी गर्मी में रोज स्कूल जा रहे हैं। ये वीडियो बच्चों का दर्द समझने पर ध्यान देती है। जानें क्यों खास है ये वीडियो।  

बच्चे ने कहा जब मैं- 'प्रधानमंत्री बनूंगा ना...'

वायरल वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने यह बच्चा कैमरे के सामने अपनी परेशानी जाहिर करते हुए कहता है है कि,'42 डिग्री की इस कड़कती धूप में, पसीने से लथपथ होकर हम बच्चे रोज स्कूल जाते हैं। हम बच्चों पर थोड़ी दया करो, वरना हम बच्चों की तबीयत खराब हो जाएगी।'

वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा वह है जब बच्चा भविष्य के लिए अपना प्लान बनाता है। वो कहता है, जब मैं प्रधानमंत्री बनूंगा, तो गर्मियों में स्कूल जाना पूरी तरह से बैन कर दूंगा।

चिलचिलाती धूप में स्कूल जाना वास्तव में मुश्किल 

इंटरनेट पर लोग इस बच्चे के पक्के इरादे और मासूमियत के कायल हो गए हैं। नेटिजन्स इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'मेरा वोट तो इसी नन्हे नेता को जाएगा।' 

Advertisement

गर्मी में स्कूल की टाइमिंग को लेकर छिड़ी बहस

वहीं, बच्चों के माता-पिता इस पर चिंता जताते हुए कहते हैं कि चिलचिलाती धूप में छोटे बच्चों का स्कूल जाना वास्तव में उनके स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा है। कई लोगों ने इसे बचपन की सबसे सच्ची और ईमानदार मांग बताया है।

वायरल वीडियो ने भीषण गर्मी में स्कूल की टाइमिंग और बच्चों की सुरक्षा पर नई बहस छेड़ दी है। फिलहाल, यह 'नन्हा राजनेता' इंटरनेट का दिल जीतने में पूरी तरह कामयाब रहा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'अंदाजा नहीं किससे पंगा ले रहे...', TMC ने ममता का वीडियो किया जारी

Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड