अपडेटेड 18 February 2026 at 19:44 IST
VIRAL VIDEO: मां की मदद करना चाहता था मासूम, पकड़ी बुग्गी तो हवा में लटक गया, नेटिजंस बोले- कर्म करने जाओ, कांड हो जाता है
Viral Video: इस वीडियो में एक नन्हा मासूम अपनी मां की मदद करने के लिए आता है लेकिन फिर खुद ही मुसीबत में फंस जाता है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: छोटे बच्चों की मासूमियत कभी दिल जीतने का मौका नहीं छोड़ती। कितनी भी थकान हो या बुरा मूड हो, छोटे बच्चों को अपने आसपास देख मन हल्का हो ही जाता है। छोटे बच्चे इतने मासूम होते हैं कि उन्हें खुद नहीं पता होता कि ये कितने क्यूट लग रहे होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
इस वीडियो में एक नन्हा मासूम अपनी मां की मदद करने के लिए आता है लेकिन फिर खुद ही मुसीबत में फंस जाता है। इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है।
बुग्गी पर हवा में लटका मासूम
ये वीडियो देखने में कहीं विदेश का लग रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक छोटा सा बच्चा बुग्गी को पकड़ने जाता है जिसपर सरसों की फसल रखी होती है। जैसे ही वो बुग्गी को पकड़ता है तो उसके वजन से ऊपर उठ जाता है। वो हवा में लटक जाता है और रोने लगता है। उसकी आवाज सुन तुरंत उसकी मां आ जाती है। वो उस दौरान अपने बच्चे की मासूमियत देख मुस्कुरा भी रही होती है। महिला तुरंत अपने बच्चे को नीचे उतार देती है।
बच्चे की क्यूटनेस पर फिदा हुए लोग
अब ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे अबतक हजारों में व्यूज मिल चुके हैं। नेटिजंस भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा- ‘इसे कहते हैं कर्म करने जाता हूं, कांड हो जाता है’। दूसरे ने कमेंट किया- ‘हर बेटे ने ये एक लम्हा अपनी जिंदगी में एक बार जरूर जीया है’। तीसरे यूजर ने लिखा- ‘अच्छी नीयत और खराब टाइमिंग यानि पूरा बवाल’।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 18 February 2026 at 19:44 IST