
लीक हुई Toxic की कहानी, यश के रोल के बारे में जानकर झूम उठेंगे फैंस, Dhurandhar 2 की निकल जाएगी हवा?
Toxic Plot Revealed: KGF फेम यश अब अपनी अगली फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स' लेकर आ रहे हैं जिसका बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' से सामना होगा।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स' की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले इसकी कहानी लीक हो गई है।
Image: IMDb
दरअसल यश की ‘टॉक्सिक’ के UAE डिस्ट्रीब्यूटर फार्स फिल्म ने अपनी वेबसाइट पर इसका सिनोप्सिस दिया है जिससे पता चला है कि ये एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा फिल्म होगी जिसकी कहानी 1940 से 1970 में सेट है।
Image: IMDbAdvertisement
‘टॉक्सिक’ गोवा में सेट है जहां उस समय के क्राइम के बारे में दिखाया जाएगा। इसकी कहानी स्वर्ग के नीचे पनप रही बुराई की गहराई में उतरती है। खून, डर और धोखे के बीच एक आदमी साम्राज्य खड़ा करता है।
Image: IMDb
आगे लिखा है- सत्ता मुफ्त में नहीं मिलती, छीनी जाती है, और हमेशा चुकाई जाती है। जैसे-जैसे तस्करी के रास्ते युद्ध के मैदान बनते जाते हैं और वफादारी शक में बदलती है, तो डर ही अस्तित्व का साधन बनता है।
Image: youtubeAdvertisement
फिल्म ‘टॉक्सिक’ काफी इंटेंस और डार्क होने वाली है जिसमें यश का किरदार अपने अंदर के अंधेरे से जूझते हुए एक खूंखार गैंगस्टर और माफिया बन जाता है। यानि KGF के बाद यश ‘टॉक्सिक’ में भी माफिया बने हैं।
Image: instagram