VIRAL VIDEO: धूप में निकला न करो... पत्नी को गर्मी से बचाने के लिए पति ने बाइक पर बना दी छत, लोग बोले- नीले ड्रम वाले जमाने में…

Viral Video: गर्मी का कहर पूरे देश में देखने के लिए मिल रहा है। इस बीच, एक पति ने अपनी पत्नी को बचाने के लिए एक ऐसा जुगाड़ लगाया है जिससे आपकी नजरें ही नहीं हटेंगी।

Follow : Google News Icon  
VIRAL VIDEO
VIRAL VIDEO | Image: instagram

Viral Video: गर्मी का कहर पूरे देश में देखने के लिए मिल रहा है। कड़ी धूप की वजह से लोगों को घर से बाहर निकलने में भी आफत आ रही है। ऐसे में लोग केवल जरूरी काम होने पर ही बाहर जा रहे हैं और खुद को गर्मी से बचाने के लिए अपने साथ पानी की बोतल, काला चश्मा, स्टॉल वगैरह लेकर जाते हैं। इस बीच, एक पति ने अपनी पत्नी को बचाने के लिए एक ऐसा जुगाड़ लगाया है जिससे आपकी नजरें ही नहीं हटेंगी।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पति-पत्नी बाइक पर बैठकर कहीं जा रहे हैं। हालांकि, कड़ी धूप से बचने के लिए कपल ने जो तरीका अपनाया है, वो आपने सपने में भी नहीं सोचा होगा।

पति ने गर्मी से बचने के लिए बाइक पर बनाई छत

ये वीडियो thehabibsaifi नाम के एक इंस्टा यूजर ने शेयर किया है जिसमें एक आदमी भरी दोपहरी में बाइक चलाता दिख रहा है। उसके पीछे उसकी पत्नी बैठी होती है। उसने बाइक पर ही धूप से बचने के लिए घास फूस की छत बनाई होती है जो देखने में काफी यूनिक और हटके थी। साथ ही ये गर्मी से भी आपको बचाती है।

अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है जिसपर लोगों ने तरह-तरह के मजेदार रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। उसके वीडियो पर करोड़ों में व्यूज आ चुके हैं। अगर आप इस यूजर का पूरा इंस्टा प्रोफाइल चेक करेंगे तो आपको दिखेगा कि वो पूरी गर्मी में ऐसे ही सफर करता रहा है। 

Advertisement

वीडियो देख लोगों की छूटी हंसी

वीडियो पर लोग धड़ाधड़ मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा- ‘नीले ड्रम वाली दुनिया में ऐसी मोहब्बत बड़ी मुश्किल से मिलती है’। तो दूसरे ने कमेंट किया- ‘दिल जीत लिया इस जोड़ी ने’। तीसरे यूजर ने लिखा है- ‘लाइक्स और व्यूज के लिए क्या क्या करना पड़ता है’।

ये भी पढे़ंः करण कुंद्रा ने घुटनों के बल बैठकर किया तेजस्वी को प्रपोज, तो एक्स-गर्लफ्रेंड को लगी मिर्ची? क्रिप्टिक पोस्ट देख भड़के नेटिजंस

Advertisement
Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड