
करण कुंद्रा ने घुटनों के बल बैठकर किया तेजस्वी को प्रपोज, तो एक्स-गर्लफ्रेंड को लगी मिर्ची? क्रिप्टिक पोस्ट देख भड़के नेटिजंस
Karan Kundrra-Tejasswi Prakash: रियलिटी शो 'देसी ब्लिंग' में एक्टर करण कुंद्रा ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश को शादी के लिए प्रपोज किया। इस दौरान, एक्ट्रेस भावुक हो गई थीं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
रियलिटी शो 'देसी ब्लिंग' में हाल ही में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसका ‘तेजरन’ के फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार उनके चहेते करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को प्रपोज कर दिया।
Image: Instagram
करण ने दुबई के रिजॉर्ट में प्रपोजल प्लान किया था। उन्होंने घुटनों के बल बैठकर प्यार का इजहार किया। इस दौरान, उन्होंने ब्लू रंग की शेरवानी और लाल पगड़ी पहन रखी थी जबकि तेजस्वी वाइट आउटफिट में नजर आईं।
Image: instagramAdvertisement
करण तेजस्वी को सेंटर स्टेज पर लेकर गए जहां पानी में बड़े अक्षरों में ‘Will You Marry Me’ लिखा हुआ था। इसे देखते ही तेजस्वी पहले खुशी से मुस्कुराती हैं और फिर काफी इमोशनल हो जाती हैं।
Image: instagram
उस दौरान, तेजस्वी ने करण से कहा कि वह खुशी से कांप रही हैं और उनसे उनके हाथ पकड़ने को कहा। करण ने भी उन्हें संभालते हुए इस खास पल को और यादगार बना दिया।
Image: instagramAdvertisement
जैसे ही उनका ये वीडियो वायरल हुआ, करण की एक्स-गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर ने एक क्रिप्टिक पोस्ट कर दिया जिसे लोग तेजरन के प्रपोजल से जोड़कर देख रहे हैं।
Image: instagram
अनुषा ने इंस्टा स्टोरी में लिखा- 'मैं भगवान का शुक्रिया अदा कर रही हूं।' साथ ही '#iykyk' (इफ यू नो यू नो) का इस्तेमाल किया। उनके पोस्ट पर लोग उन्हें ट्रोल करते हुए मूव ऑन करने की सलाह दे रहे हैं।
Image: instagram