'शादी से पहले असली रंग दिखा दिया', जब हल्दी के फंक्शन में दुल्हन ने इस अंदाज में ली एंट्री, हक्का-बक्का रह गया दूल्हा; VIDEO
वायरल वीडियो में होने वाली दुल्हन बड़े ही अनोखे तरीके से अपनी हल्दी में एंट्री लेते लेती है, जिसे देख दूल्हा भी हैरान रह जाता है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Wedding Viral Video: आपने नाचते-गाते दुल्हन को अपनी शादी में एंट्री करते ढेरों वीडियोज देखे होंगे। आजकल तो ये एक ट्रेंड बन चुका है, जब दुल्हन एंट्री को खास बनाने के लिए कुछ न कुछ अनोखा कर ही देती हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी दुल्हन को डायनसोर बनकर एंट्री लेते देखा है? जी हां, अपनी हल्दी के फंक्शन में एक लड़की डायनोसर के लुक में अपनी हल्दी के फंक्शन में पहुंच गई। उसके बाद आगे जो हुआ वो देखने लायक है।
सोशल मीडिया पर शादी में हल्दी फंक्शन से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में होने वाली दुल्हन को बड़े ही अनोखे तरीके से अपनी हल्दी में एंट्री लेते देखा जा सकता है। दुल्हन डायनासोर का कॉस्ट्यूम पहन फंक्शन में पहुंचती है, जिसे देख दूल्हा भी हैरान हो जाता है।
ऐसा था दूल्हे का रिएक्शन
वायरल वीडियो में देखने मिल रहा है कि लड़की डायनासोर के कॉस्टयूम में हल्दी के फंक्शन में एंट्री करती है। शुरू में तो ये देख दूल्हा हैरान हो जाता है। लेकिन अगले ही पल वो समझ जाता है कि ये कोई नहीं उसकी होने वाली वाइफ है। फिर क्या दोनों एक दूसरे का हाथ थामकर डांस करना शुरू कर देते हैं।
इसके बाद कुछ ही देर में लड़की डायनासोर के कॉस्टयूम से बाहर निकलती है। ये नजारा फंक्शन में मौजूद हर किसी को खुश कर देता है।
Advertisement
वायरल हो गई दुल्हन की अनोखी एंट्री
इंस्टाग्राम पर वीडियो को malkeetshergill नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इसे 5 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं ढेरों लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किए।
लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "शादी से पहले ही बहन ने अपना असली रूप दिखा दिया।" दूसरे यूजर ने लिखा, "वाह क्या यूनिक एंट्री ली है।" एक और यूजर ने कहा, "शादी को सर्कस बना रखा है।" सोशल मीडिया पर वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है।