जान जाए पर डांस ना जाए… जब हल्दी पर परफॉर्म करते-करते रोने लगी दुल्हन, एक्सप्रेशन देख लोगों की छूटी हंसी, देखें VIDEO

Viral Video: वीडियो में दुल्हन पीली साड़ी में खड़ी नजर आ रही है जबकि उसके दोनों साइड में दो लड़कियां डांस कर रही होती हैं। उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: instagram

Viral Video: शादी-ब्याह के मौकों पर नाच-गाना तो होता ही है। आए दिन सोशल मीडिया पर शादी और शादी से पहले की रस्मों के वीडियो वायरल होते रहते हैं जिसमें दूल्हा-दुल्हन और उनके घरवाले जमकर डांस करते नजर आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है जिसमें एक ब्राइड-टू-बी अपनी हल्दी और मेहंदी के फंक्शन में अपनी छोटी भतीजियों के साथ डांस परफॉर्म करती नजर आ रही है।

इस वीडियो को asha_singh_azad नाम की एक इंस्टा यूजर ने शेयर किया है जिसे कुछ ही दिनों में 32 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में दुल्हन पीली साड़ी में खड़ी नजर आ रही है जबकि उसके दोनों साइड में दो लड़कियां डांस कर रही होती हैं।

हल्दी पर फूट-फूटकर रोने लगी दुल्हन

इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक दुल्हन अपनी हल्दी सेरेमनी पर अपनी दो बहनों के बीच खड़ी है जो बॉलीवुड सॉन्ग ‘दिल लगा लिया मैंने तुमसे प्यार करके’ पर डांस करती दिख रही हैं। इतने में दुल्हन जोर-जोर से रोने लग जाती है। उसे चुप कराने के लिए एक महिला आती है। परफॉर्म कर रहीं वो भतीजियां भी रोने लगती हैं लेकिन कमाल की बात ये है कि वो रोते-रोते भी अपना परफॉर्मेंस बीच में नहीं छोड़ती और लगातार डांस ही कर रही होती हैं।

वीडियो पर आए गजब रिएक्शन

अब इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। ज्यादातर कमेंट्स में लोग हंस रहे हैं। किसी ने लिखा- ‘सब साइड हो जाओ, बहुत जोर से रोना आ रहा है’। तो दूसरे यूजर ने लिखा- ‘जान जाए पर डांस ना जाए’। तीसरे यूजर ने कमेंट किया- ‘माफ करना, मेरी हंसी नहीं रुक रही है। मैंने पहली बार दुल्हन के साथ डांसर्स को भी रोते हुए देखा है’। एक ने ये भी लिखा- ‘येलो ड्रेस वाली लड़की की एक्टिंग तो देखो’। 

Advertisement

ये भी पढे़ंः ना गाना, ना कोई बड़ा एक्टर… जब 12 कलाकारों के साथ एक ही रूम में शूट हुई थी पूरी फिल्म, 40 साल बाद भी क्लाइमैक्स उड़ा देगा होश

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड