अपडेटेड 6 May 2025 at 23:13 IST

Viral Video: सड़क पर Reel बना रही लड़की तभी सामने से आई तेज रफ्तार कार, एक गलती और...

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की बीच सड़क पर रील बना रही होती है तभी अचानक उसके साथ कुछ ऐसा होता है कि जिसे देखकर उसके होश उड़ जाते हैं।

Follow : Google News Icon  
Girl makin reel on the road when a speeding car
Girl makin reel on the road when a speeding car | Image: screen grab / Instagram

Viral News: सोशल मीडिया इन दिनों रील बनाने वालों से भरा पड़ा है। लोग अपने मनोरंजन के लिए खूब रील्स देखते हैं तो कुछ लोगों को रील बनाने का शौक होता है। सोशल मीडिया पर डांस, सिंगिंग और एक्टिंग की कई रील्स आपने देखी होगीं। आज कल लोग थोड़े से लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए क्या कुछ नहीं करने को तैयार हो जाते हैं। अब इसे उनका जुनून कहें या पागलपन कि वो रील बनाने के चक्कर में अपनी जान तक जोखिम में डालने से नहीं चूकते हैं।

सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की बीच सड़क पर रील बना रही होती है तभी अचानक उसके साथ कुछ ऐसा होता है कि जिसे देखकर उसके होश फाक्ता हो जाते हैं। बीच सड़क पर रील बना रही लड़की के लिए वो पर जिंदगी और मौत के बीच जरा से फासले वाला था, अगर जरा सी चूक हो गई होती तो वो रील की दिवानी ये लड़की किसी अस्पाताल में भर्ती होती।

रील बनाने के चक्कर में बाल-बाल बची लड़की

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि लड़की रील बनाने के लिए बीच सड़क पर ही डांस करने लगती है, इसी दौरान उसके पास से अचानक एक तेज रफ्तार कार निकली है और लड़की बाल-बाल बच जाती है। कार को इतने करीब से गुजरता देख कुछ पल के लिए तो लड़की की सांसें भी थम जाती हैं, फिर बड़ी मुश्किल से वो खुद को संभालती है। रील बना रही इस लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। इस वीडियो पर यूजर्स ने भी कड़ी नाराजगी जताई है। एक यूजर ने लिखा है, सड़क पर रील बनाने की क्या जरूरत थी, वहीं दूसरे ने लिखा है, पागलपन की भी हद होती है। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: हल्दी के फंक्शन में दुल्हन ने इस अंदाज में ली एंट्री, हैरान हुआ दूल्हा

Advertisement

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 6 May 2025 at 23:13 IST