VIRAL VIDEO: वाह-वाह राम जी, जोड़ी क्या बनाई! नौटंकी कर रहा था दूल्हा, दुल्हन ने जमकर की पिटाई, स्टेज पर खूब हुई उठापटक

इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे को अपनी दुल्हन से मजाक करना महंगा पड़ जाता है।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: X

Groom-Bride Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दूल्हे-दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे शुरू में देखकर पहले तो आपको सबकुछ काफी सभ्य लगेगा, लेकिन उसके बाद जो होगा उसे देखने के बाद आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

जाहिर है कि सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं। कुछ पल इतने खास होते हैं जो सीधे दिल को छू जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जिसमें दूल्हा-दुल्हन की हरकतें लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे को अपनी दुल्हन से मजाक करना महंगा पड़ जाता है। ये नजारा जितना हैरतअंगेज है, उतना ही सोशल मीडिया पर हंसी-ठिठोली का विषय भी बन गया है।

दूल्हे को मजाक करना पड़ा भारी

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन शादी के स्टेज पर हैं और शादी की रस्में चल रही हैं। वरमाला के बाद दुल्हन अपने होने वाले लाइफ पार्टनर के पैर छूकर आशीर्वाद लेने की कोशिश करती है। लेकिन दूल्हा कुछ मजाक के मूड में दिख रहा है। उसका यही मजाक उस पर भारी पड़ जाता है। गुस्से से लाल हुई दुल्हन कुछ ऐसा कर देती है कि पूरा माहौल कुश्ती में बदल जाता है।

गुस्से से लाल दुल्हन ने उठाकर पटका

होता यूं है कि जब दो बार की कोशिश के बाद भी दूल्हे का मजाक खत्म नहीं होता, तो दुल्हन उसे उठाकर स्टेज पर ही पटक देती है। इसके बाद दूल्हा वहीं धड़ाम से गिर जाता है। इतने पर भी दुल्हन नहीं रुकती, और वो दूल्हे पर चढ़कर उसकी कुटाई करना शुरू कर देती है। दुल्हन के पटके जाने से नाराज दूल्हा भी पीछे नहीं हटता और उसको पीटने लगता है। दूल्हा दुल्हन के बाल खिंचने की कोशिश करता है। यहां तक की उसके सिर से उसकी चुनरी तक उतार देता है। दुल्हन भी कहां रुकने वाली थी, उसने लात मार-मारकर अपने जीवनसाथी को धो डाला।

Advertisement

वायरल वीडियो पर लोगों ने यूं लिए मजे

इस वीडियो को एक एक्स यूजर ने शेयर किया है जिसके कैप्शन में लिखा है- 'जयमाला के समय ज्यादा होशियारी न करें, दुल्हन जो कर रही है करने दें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं।' वहीं वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'शादी के समय दुल्हन को जो करना है करने देना चाहिए वरना ऐसी ही हालत हो जाती है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सही कहा आपने,अपनी इज्जत अपने हाथ।' एक और यूजर ने लिखा, 'क्या से क्या हो गया देखते देखते।' एक ने लिखा, 'जी, देखते देखते उठा पटक हो गया।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वरमाला है या कुश्ती।' एक ने लिखा, 'आजकल की दुल्हन बड़ी खतरनाक है।' एक यूजर ने लिखा, 'बिल्कुल सही, जयमाला में दुल्हन की हरकतों का आनंद लेना चाहिए, वरना जीवन भर लेने के देने पड़ सकते हैं।' 

यह भी पढ़ें: VIRAL: पेट है या कुंआ... जब कचौड़ी खाने पहुंचे ग्राहक से परेशान हुआ दुकानदार, उसकी हरकत देख जोड़ लिए हाथ; कहा- दोबारा मत आना

Advertisement
Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड