‘आप टेंशन मत लो मोदी जी, हम विदेश नहीं जाते…’; PM मोदी के फैसले के सपोर्ट में छोटी बच्ची; क्यूटनेस से जीता दिल, VIDEO
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक छोटी सी बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो पीएम नरेंद्र मोदी के नाम एक प्यारा संदेश देती नजर आ रही है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले देशवासियों से एक बड़ी अपील की थी। उन्होंने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर कहा था कि इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है जिसमें भारत भी शामिल है। उनकी अपील पर एक छोटी सी बच्ची ने सपोर्ट करते हुए एक वीडियो बनाया है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में वो बच्ची कह रही है कि ‘आप टेंशन मत लो मोदी जी, हम आपके साथ हैं’। इस वीडियो को बीजेपी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया गया है।
पीएम मोदी के सपोर्ट में छोटी बच्ची
इस वीडियो को hanvika_joshi नाम की एक छोटी इंफ्लुएंसर के पेज पर शेयर किया गया है जिसमें वो बड़े ही क्यूट अंदाज में कहती है- “मोदी जी, आप टेंशन मत लो। हम आपके साथ हैं। हम फॉरेन ट्रिप पर नहीं जाते, हम केवल अपनी नानी के घर जाते हैं। वो फॉरेन ट्रिप जैसा ही है। आप टेंशन मत लो”।
उस बच्ची की क्यूटनेस पर लोग दिल हार बैठे हैं। बहुत से लोग इस वीडियो को धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं और लगातार कमेंट सेक्शन के जरिए उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
Advertisement
'बच्ची ने समझ लिया तो हमें भी समझना चाहिए'
एक यूजर ने लिखा- ‘पीएम मोदी को ये वीडियो जरूर देखनी चाहिए’। तो दूसरा यूजर लिखता है- ‘यही बच्चे पीएम मोदी की ताकत है’। तीसरा यूजर कमेंट करता है- ‘अगर छोटी सी बच्ची इतना समझ सकती है तो हमें भी समझना पड़ेगा। सो स्वीट बच्चा’। एक ने कमेंट किया- ‘बहुत बढ़िया, इसे कहते हैं दिल की बात, मोदी दी के साथ’।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से कम से कम एक साल तक विदेश यात्रा न करने की अपील की है। उन्होंने कहा था कि अगर लोग विदेश घूमने या खर्च करने के बजाय भारत में ही पैसा खर्च करेंगे, तो इससे देश का पैसा देश में ही रहेगा। इससे विदेशी मुद्रा भंडार भी मजबूत होगा और घरेलू पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।