VIDEO: चीन की क्यूट बच्ची ने पाकिस्तान को जानने से किया इनकार, लेकिन PAK युवतियों के साथ मजेदार बातचीत VIRAL
Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इंटरनेट पर धूम मचा रहे इस वीडियो में एक मासूम चीनी बच्ची और कुछ पाकिस्तानी लड़कियों के बीच की नोक-झोंक दिखाई गई है।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। इन दिनों इंटरनेट पर एक बेहद ही मजेदार और मासूमियत से भरा वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में एक छोटी चीनी बच्ची और पाकिस्तानी पर्यटकों के एक ग्रुप के बीच हुई बातचीत को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
यह वीडियो मूल रूप से इंस्टाग्राम पर @englishwithdarcy नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तानी महिलाओं का एक ग्रुप इस नन्हीं बच्ची के पास आता है और उससे दोस्ती का हाथ बढ़ाने की कोशिश करता है। बातचीत की शुरुआत करते हुए एक पर्यटक महिला बड़े गर्व से कहती है, हम पाकिस्तान से हैं। आप जानती हैं न कि पाकिस्तान और चीन बहुत अच्छे दोस्त हैं?
जब बच्ची के जवाब से 'असहज' हो गए पर्यटक
पाकिस्तानी पर्यटकों को उम्मीद रही होगी कि बच्ची हां में सिर हिलाएगी, लेकिन डार्सी नाम की इस बच्ची ने जो जवाब दिया, उसने पल भर के लिए वहां सन्नाटा खींच दिया। बच्ची ने बेहद मासूमियत से कहा, 'मैं पाकिस्तान को नहीं जानती।'
राजनयिक स्तर पर 'सदाबहार दोस्ती' का दम भरने वाले पाकिस्तान के पर्यटकों के लिए एक बच्चे के मुंह से यह सुनना थोड़ा हैरान करने वाला था। हालांकि, स्थिति को संभालते हुए महिलाओं ने सकारात्मक रूप से कहा, 'ओह, कोई बात नहीं। आपको क्यों नहीं पता? पाकिस्तान और चीन बहुत अच्छे दोस्त हैं।' इस पर बच्ची ने बड़ी विनम्रता और शांत लहजे में जवाब दिया, 'मैं चीन से हूं। चीन में आपका स्वागत है।'
Advertisement
लेकिन आप तीनों थोड़ा जोर से बात कर रही हैं...
वीडियो का सबसे मजेदार मोड़ तब आया जब बच्ची ने महिलाओं के बात करने के तरीके पर टोक दिया। उसने कहा, लेकिन आप तीनों थोड़ा ज़ोर से बात कर रही हैं। थोड़ा धीरे क्यों नहीं बोलतीं? इस अचानक मिली नसीहत से महिलाएं एक पल के लिए चौंक गईं, लेकिन फिर उन्होंने माहौल को हल्का करते हुए बच्ची की तारीफ की और कहा, तुम बहुत प्यारी हो और तुम्हारा नाम भी प्यारा है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, यह तेजी से वायरल हो गया और इस पर यूजर्स ने जमकर चटकारे लेना शुरू कर दिया। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, पाकिस्तान मैं पाकिस्तान को नहीं जानती। अब तो बच्चे भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इनका मोये-मोये कर रहे हैं।दूसरे यूजर ने पर्यटकों को ट्रोल करते हुए लिखा, वे बार-बार यही दोहराते रहे कि पाकिस्तान और चीन बहुत अच्छे दोस्त हैं, अरे यार, थोड़ा शांत हो जाओ। एक और यूजर ने लिखा, पाकिस्तानी जहां भी जाते हैं, हमेशा ऐसा ही शोर मचाते हैं।