
भीड़ ने घेरा, फोन छीना और मारने की कोशिश की...रवीना टंडन ने बताया उस दिन क्या-क्या हुआ था, बोलीं- एक शख्स तो घर में घुसा था
90 के दशक की 'मस्त-मस्त' गर्ल रवीना टंडन एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि उनका एक पुराना दर्द है। हाल ही में उन्होंने साल 2024 के उस खौफनाक वाकये को याद किया, जिसने उनकी रातों की नींद उड़ा दी थी।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
बॉलीवुड की 'मस्त-मस्त गर्ल' रवीना टंडन अक्सर अपनी फिल्मों और स्टाइलिश लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन दो साल पहले सोशल मीडिया पर आए वीडियो ने उन्हें एक ऐसी कॉन्ट्रोवर्सी में ला खड़ा किया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए उस वीडियो का जिक्र करते हुए रवीना ने राहत की सांस ली और कहा कि 'खुशकिस्मती से उस जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगे थे, जिसकी वजह से सच्चाई खुद-ब-खुद सबके सामने आ गई।
Advertisement
रवीना ने बताया कि उस रात असल में कुछ हुआ ही नहीं था, बस जबरन हंगामा खड़ा करने की कोशिश की जा रही थी। वह अपने ड्राइवर की तरफ से केवल बात करने और माफी मांगने बाहर आई थीं। लेकिन पूरा माहौल बदल गया।
रवीना ने बताया कि वह लोग मेरे घर की रिकॉर्डिंग कर रहे थे, जिसे रोकने के लिए मेरे ड्राइवर ने उनका फोन नीचे रख दिया। इस पर एक महिला भड़क गई और मेरे ड्राइवर पर झूठे आरोप लगाने की धमकी देने लगी।
Advertisement
एक्ट्रेस ने बताया कि देखते ही देखते वहां 30 लोगों की हिंसक भीड़ जमा हो गई। बांद्रा जैसे पॉश इलाके में उनके ड्राइवर को बेरहमी से पीटा जाने लगा।
Image: Instagram
भीड़ मुझसे कह रही थी कि ड्राइवर को उनके हवाले कर दूं, वरना अगले दिन उसकी लाश मिलेगी। अगर मैं उस रात उसे अंदर नहीं खींचती, तो पुलिस के आने से पहले वो उसे जान से मार देते।
Image: Instagram
सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने शिकायत करने वाले सभी दावों को झूठा और मनगढ़ंत बताया। मेडिकल रिपोर्ट और फुटेज में साफ हो गया कि न कोई एक्सीडेंट हुआ था और न ही अभिनेत्री नशे में थीं।
Image: Instagram