VIRAL VIDEO: जयमाला के समय दूल्हा-दुल्हन हुए बेकाबू, लड़की ने लड़के को कई बार किया Kiss और फिर...
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसे दूल्हा-दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने हर किसी को चौंका दिया।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: भारतीय शादियों में शर्म और लिहाज काफी मायने रखते हैं। यहां बड़े-बुजर्गों को ध्यान में रखकर हर चीज की जाती है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसे दूल्हा-दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने हर किसी को चौंका दिया।
हुआ यूं कि स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन खड़े हैं जो कि आस पास काफी लोगों से घिरे हुए हैं। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन की खुशी सांतवें आसमान पर हैं। ऐसा लग रहा है जैसे दोनों ही इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हों। हालांकि एक्साइटमेंट में दोनों ने ऐसा कुछ कर दिया जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
दूल्हा-दुल्हन ने स्टेज पर किया किस फिर...
दरअसल, वीडियो एक शादी समारोह का है जहां स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन सज-धज पर खड़े हैं। परिवारजन, करीबी रिश्तेदार और मेहमानों का जमावड़ा लगा हुआ है। इस खुशी के मौके पर पहले दूल्हा नोटों की बारिश करता है। इसके बाद दुल्हन भी अपने दूल्हे की नजर उतारते हुए पैसे लुटाती है। इतना ही नहीं, पैसे लुटाने के बाद दुल्हन एक्साइटमेंट में सभी के आगे दूल्हे को चूम लेती है। वहीं दूल्हा भी पीछे नहीं हटता और भी दुल्हनिया को किस कर लेता है। दोनों की इस हरकत के अगले ही पल पूरा माहौल बदल जाता है। हर कोई हैरान भरी निगाहों से देखता रह जाता है।
वीडियो देख क्या बोले लोग?
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है जिसे खबर लिखे जाने तक 437k बार देखा चुका है। वहीं 22.9K लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है।
Advertisement
एक यूजर ने लिखा, 'कौन सी भगवान की पूजा किया है भाई।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इसे लव मैरिज कहते हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'गांव में सभी के सामने किस करने के लिए हिम्मत चाहिए। आप लोगों को सलाम।' एक और यूजर ने लिखा, 'हमारे यहां ऐसा नहीं होता। वरना सीधा काम तमाम होता है।' एक और ने लिखा, 'ये कौन सा तरीका है।' जहां कुछ यूजर्स ने दूल्हा दुल्हन की इस हरकत पर नाराजगी जताई, तो वहीं कुछ लोगों ने उनका सपोर्ट किया।