अपडेटेड 18 June 2025 at 10:03 IST

एंट्री नहीं रुकनी चाहिए...शादी में अचानक होने लगी बारिश फिर भी दुल्‍हन और दूल्‍हे ने खास पल को बनाया यादगार; Video हो रहा वायरल

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन की एंट्री के वक्त ही बारिश होने लग जाती है। फिर आगे जो हुआ वो दिल जीत लेने वाला है।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: शादी का दिन हर किसी के लिए खास होता है। ये जन्मों-जन्मांतर का बंधन होता है जो दो लोगों को एक रिश्ते में बांधता है। अपने इस ड्रीमी डे को स्पेशल बनाने के लिए जोड़े कई सारी तैयारियां करते हैं। ऐसे में अगर इसमें बारिश खलल डाल दे तो सारा मजा किरकिरा हो जाएगा। लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन की एंट्री के वक्त ही बारिश शुरू हो गई। इसके बाद दुल्हन ने जो किया वो वाकई काबिल-ए-तारीफ है।

जी हां, शादी जीवन में एक ही बार होती है। ऐसे में दूल्हा-दुल्हन अपनी एंट्री से लेकर शादी की एंडिंग तक हर चीज को यादगार बनाने की कोशिश में लगे होते हैं। ऐसे में शादी के कार्यक्रम में अचानक हो जाने वाला बदलाव बेहद अखरता है। इस बीच एक वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है जिसमें बारिश के बावजूद दुल्हन ने एंट्री तय मुताबिक ही की। शादी भी उसके खास दिन में बाधा पैदा नहीं कर सकी।

दुल्हन की एंट्री के वक्त ही बरसने लगे बादल

वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जैसे ही दुल्हन की एंट्री होती है तभी बारिश शुरू हो जाती है। इस दौरान बारिश न ही हल्की है और न ही तेज। दूल्हा दुल्हन भी बारिश के आगे घुटने टेकने वाले नहीं थे। उन्होंने ठान रखा था कि तय प्लान के अनुसार ही उनकी एंट्री होगी। भले ही दुल्हन को बारिश होने का गम हो, लेकिन शादी के सपनों को खास बनाने की उसकी जिद पर बारिश भी पानी नहीं फेर पाई।

बारिश भी नहीं फेर पाई एंट्री पर पानी

वीडियो में देखा गया कि दुल्हन घूंघट ओढ़े एंट्री कर रही है, जबकि दूल्हा अपनी दुल्हनिया के लिए स्टेज पर पहले ही राह ताके खड़ा है। इस पल कपल की केमिस्ट्री और एक दूजे के लिए प्यार देखते ही बन रहा है। फिर अगले ही पल दूल्हा आता है और दुल्हन का घूंघट उठाता है। इसके बाद वो दुल्हन का हाथ थामकर उसे अपने साथ ले जाता है। इस पूरे दृश्य में धीमी बरसात जारी है। ऐसा लग रहा है जैसे बारिश ने दूल्हा-दुल्हन की शादी में चार चांद लगा दिए हो। वहीं बारिश को दूल्हा-दुल्हन पूरी तरह से नजर अंदाज कर अपनी यादें बनाने में लग जाते हैं। एंट्री में न ही कोई रुकावट आई और न ही दूल्हा-दुल्हन की एक्साइटमेंट कम हुई। शादी में आए मेहमान भी दूल्हा-दुल्हन तालियां बजाकर दूल्हा-दुल्हन के जज्बे की सराहना करते दिखे। कुल मिलाकर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

Advertisement

लोगों ने जमकर की कपल की तारीफ

इस शादी समारोह की वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'बारिश तो होती रहेगी, लेकिन एंट्री नहीं रुकनी चाहिए।' वीडियो को खबर लिखे जाने तक 9.3M व्यूज मिल चुके हैं। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'मैं खुश हूं कि दुल्हन स्माइल कर रही है। अगर मैं होती तो इस सिचुएशन में रो पड़ती।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बारिश ने तो माहौल बना दिया।' एक और यूजर ने लिखा, 'बारिश होना शुभ होता है। ऐसी मान्यता है कि देवी-देवता खुद आशीर्वाद देते हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'भई भगवान भी खुश हो गए।' एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, 'पैसे दिए हैं भाई, अब बारिश आए या तूफान, कोई फर्क नहीं पड़ता।' एक ने लिखा, 'इतनी सुंदर बीवी मिल रही है। वो अब 200 स्पीड वाली तूफान में भी नहीं रुकेगा उसे लेकर ही जाएगा।' वहीं अन्य यूजर्स ने दिल वाली इमोजी के साथ रिएक्ट किया। इस वीडियो को इंटरनेट पर जमकर प्यार मिल रहा है। लोग दूल्हा-दुल्हन की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: खुद की शादी में माइकल जैक्सन बना दूल्हा! ब्रेक डांस देख घूम जाएगा माथा

Advertisement

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 18 June 2025 at 10:03 IST