VIRAL VIDEO: फेवरेट गाना बजते ही स्टेज पर युवक के साथ झूमने लगी दुल्हन, दोस्त ने लूट ली महफिल; देखता रह गया दूल्हा
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन स्टेज पर ही दोस्त के साथ जोरदार डांस करने लगी। इस दौरान बगल में खड़ा दूल्हा बस देखता रह गया।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Bride Dance Video: हल्दी, मेहंदी या फिर संगीत... शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं। शादियों की जान दूल्हा-दुल्हन होते हैं। ऐसे में अगर इनके क्लिप्स इंटरनेट पर आ जाए तो इन्हें शायद ही वायरल होने से रोका जा सकता है। इन दिनों एक दुल्हन के डांस का वीडियो सर्कुलेट हो रहा है। फेवरेट गाना बजते ही दुल्हन न आव देखती है न ताव और डांस करना शुरू कर देती है। इस वीडियो ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। सभी मेहमान और रिश्तेदार उन्हें गिफ्ट और बधाईयां दे रही है। इसी बीच अचानक डीजे पर गाना बज जाता है जिसके बाद दुल्हन बेकाबू हो जाती है। सब कुछ छोड़-छाड़कर दुल्हन जोशीले अंदाज में नाचने लगती है।
फेवरेट गाने पर झूमती दुल्हन
ये पूरा नजारा जयमाला की रस्म के बाद का मालूम पड़ रहा है। क्योंकि दुल्हन के गले में वरमाला नजर आ रही है। दुल्हन को अकेले नाचते देख उसका दोस्त उसे कंपनी देने आ जाता है। इसके बाद दोनों मिलकर 'इश्क तेरा तड़पावे' गाने पर जोर-जोर से झूमने लगते हैं। वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। दुल्हन के इस खुशमिजाजी अंदाज ने हर किसी का दिल जीत लिया।
डांस की जमकर हो रही तारीफ
इस वीडियो को यूट्यूब पर शेयर किया गया है जिसे खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। कमेंट सेक्शन में दुल्हन के जोशीले अंदाज और डांस की तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं।
Advertisement
मंडप में दुल्हन का झपकी लेते वीडियो वायरल
बता दें कि इससे पहले मंडप से एक दुल्हन की झपकी लेने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में लाल जोड़े में सोफे पर बैठी दुल्हन सोते नजर आई। शादी की रस्मों से दुल्हन इतनी थकी दिखी कि उसकी आंख लग गई। इस वीडियो ने हर किसी का ध्यान खींचा। हालांकि अधिकतर यूजर्स दुल्हन का पक्ष लेते दिखे।