अपडेटेड 8 March 2026 at 20:41 IST
Viral Video: शादी के फंक्शन में डांस कर रही थी महिला, अचानक ऊपर से गिर गया टेंट, फिर जो हुआ…
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो किसी हल्दी के फंक्शन का लग रहा है। यहां डांस कर रही एक महिला पर टेंट गिर जाता है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: भारत में शादियां किसी त्योहार से कम नहीं होतीं। हर रस्म और फंक्शन को धूमधाम से मनाया जाता है जहां परिवारवाले और करीबी दोस्त जमा हो जाते हैं। शादी से पहले हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्मों में भी लोग जमकर एंजॉय करते हैं। हालांकि, कभी कभार शादी के फंक्शन में ऐसी घटना घट जाती है जो रंग में भंग डालने का काम करती है। ऐसा ही कुछ इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है।
इस वीडियो को priya______dancer____ नाम की एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है जिसपर अब तक लाखों की तादाद में व्यूज आ चुके हैं और अभी भी बढ़ते ही जा रहे हैं। इसमें एक महिला एक प्री-वेडिंग फंक्शन में जोर-जोर से डांस करती नजर आ रही है।
डांस कर रही महिला पर गिर गया टेंट
वीडियो देखकर लग रहा है कि शायद हल्दी की रस्म हो रही है। वायरल वीडियो में वो महिला किसी हरियाणवी गाने पर जोर से ठुमके लगाती दिख रही है। वो अपना डांस काफी एंजॉय कर रही थी। उसके आसपास बैठी महिलाएं और लड़कियां भी उसे चीयर कर रही थीं और जोर-जोर से तालियां बजा रही थीं। तभी पीछे से टेंट का एक हिस्सा हिलने लगता है। हालांकि, आगे बैठे लोग इस बात से बेफिक्र होकर उस महिला का डांस एंजॉय कर रहे होते हैं।
इतने में पीछे से टेंट का वो हिस्सा डांस कर रही महिला के ऊपर गिर जाता है। वो हिस्सा उसके कंधे और कमर पर गिरता है। उसके बाद वो महिला अपने कंधे पर हाथ रखते हुए पीछे मुड़कर उस टेंट को देखने लगती है। वहीं, नीचे बैठी लड़कियां भी खुद को बचाते हुए अलग हट जाती हैं। जहां कुछ लोग उस महिला के लिए फिक्रमंद नजर आ रहे थे, तो वही कुछ लोग हंसने भी लग जाते हैं। इतने में कोई आगे आकर उस टेंट के हिस्से को उठा देता है।
Advertisement
वायरल वीडियो पर लोगों के कमेंट्स
अब इस वायरल वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स करना शुरू कर दिया है। किसी ने लिखा- ‘बेचारी को चोट लग गई और आप लोग हंस रहे हो’। तो किसी ने कमेंट किया- ‘लगता है कि टेंट को उसका डांस पसंद नहीं आया इसलिए गिर गया’। किसी ने ये भी लिखा- ‘सीरियस सिचुएशन पर हंसी क्यों आ जाती है’।
ये भी पढ़ेंः The Taj Story OTT Release Date: अब घर बैठे देखिए परेश रावल की कंट्रोवर्शियल फिल्म, कब और कहांं होगी रिलीज?
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 8 March 2026 at 20:41 IST