The Taj Story OTT Release Date: अब घर बैठे देखिए परेश रावल की कंट्रोवर्शियल फिल्म, कब और कहांं होगी रिलीज?
The Taj Story OTT Release Date: परेश रावल की हिंदी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'द ताज स्टोरी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के पांच महीने बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

The Taj Story OTT Release Date: परेश रावल की हिंदी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के पांच महीने बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली है। इस फिल्म की रिलीज को लेकर खूब बवाल मचा था। फिर ये 31 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दे पाई। अब इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जा सकेगा जिसकी डिटेल्स सामने आ चुकी हैं।
परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ ने ताजमहल की उत्पत्ति को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसी बहस छेड़ दी थी कि बात इसकी रिलीज तक आ गई थी। जब आखिरकार ये फिल्म थिएटर में रिलीज हुई तो इसे फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों से जबरदस्त रिव्यू मिले थे। अगर आपने ये फिल्म बड़े पर्दे पर मिस कर दी है तो इसे आप घर बैठे आराम से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। कब और कहां, चलिए जान लेते हैं।
फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ की ओटीटी रिलीज डेट
आपको बता दें कि फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ 13 मार्च 2026 से लायंसगेट प्ले पर स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी। अपनी थिएटर रिलीज के चार महीने से अधिक समय बाद, यह फिल्म व्यापक दर्शकों तक पहुंचने के लिए इस प्लेटफॉर्म पर आ रही है। अब ओटीटी दर्शक इसे हिंदी के साथ-साथ तेलुगु और तमिल में भी देख सकते हैं।
फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ के बारे में जानिए
2025 में रिलीज हुई फिल्म 'द ताज स्टोरी' का निर्देशन तुषार अमरीश गोयल द्वारा किया गया था जिसमें परेश रावल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उनका किरदार विष्णु दास एक टूर गाइड होता है जो ताजमहल के पीछे के सच्चे इतिहास को उजागर करने के लिए अड़ जाता है। वह स्मारक की उत्पत्ति की जांच की मांग करते हुए कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर देता है, जिसके कारण कोर्ट में एक विवाद खड़ा हो जाता है। फिल्म में परेश रावल के साथ जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, नमित दास और स्नेहा वाघ भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।