Viral Video: "डरता कौन है...", 80 साल के हरियाणवी दादाजी ने 18,000 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, स्काईडाइविंग देख विदेशी छोरियां हुई फैन

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के एक बुजुर्ग ने उम्र को चुनौती देते हुए 18,000 फीट की ऊंचाई से स्काईडाइव कर हर किसी को हैरान कर दिया। इस रोमांचक पल का वीडियो उनके पोते ने रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देखें पूरी वीडियो

Dada ji skydiving Viral Video
Viral Video: डरता कौन है? ऑस्ट्रेलिया में भारतीय दादाजी ने तिरंगा थामे 18,000 फीट ऊंचाई से लगाई छलांग, स्काईडाइविंग का वीडियो वायरल | Image: @ankitranabigmouth

Dada ji skydiving Viral Video: ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय दादाजी ने 18 हजार फीट की रिकॉर्ड ऊंचाई से स्काईडाइविंग की जो वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दादाजी का उत्साह देख किसी का भी दिल खुश हो जाए। दरअसल, इस बुजुर्ग की उम्र 80 साल बताई जा रही है, इस उम्र में इनका जोश किसी जवान से कम नहीं लग रहा है।

दादाजी बोले- 'डरता कौन है?

दादाजी के बारे में बात की जाए तो, उनके पोते अंकित उन्हें ऑस्ट्रेलिया लेकर गए और वहां 18,000 फीट ऊंचाई से उन्हें स्काईडाइविंग कराई, देखते ही देखते उनका ये वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में पोता जब दादाजी से सवाल पूछता है। तो छलांग लगाने से पहले दादाजी मुस्कुराते हुए कहते हैं कि 'डरता कौन है?'

इसके बाद वे 'जय हिंद, जय भारत, जय हरियाणा' के नारे लगाते हुए हवा में कूद पड़ते हैं। उनकी सफेद दाढ़ी हवा में लहराती हुई दिखती है और चेहरे पर मुस्कान बरकरार रहती है। दादाजी के पोते अंकित ने भी इस पूरे रोमांच को रिकॉर्ड किया।

अब लग रहा है जिंदगी फिर से शुरू हुई- दादाजी

18,000 फीट ऊंचाई पर पहुंचने के बाद फ्री फॉल के दौरान भी तेज रफ्तार हवा के बीच भी दादाजी का आत्मविश्वास कम नहीं हुआ, पैराशूट खुलने के बाद वे सुरक्षित जमीन पर भी उतरे, उसके बाद उन्होंने कहा कि 'अब लग रहा है जिंदगी फिर से शुरू हुई है।' पोते अंकित भी भावुक होकर उन्हें गले लगा लेते हैं। 

Advertisement

दादाजी कुछ अनोखा करना चाहते थे- अंकित

सोशल मीडिया पर लाखों यूजर्स इस वीडियो को पसंद किया। कमेंट्स में लोग लिख रहे हैं कि 'उम्र सिर्फ नंबर है', 'ये है असली मर्दानगी' और 'दादाजी का मोटिवेशन लेवल अलग है'। वहीं कई युवा इसे देखकर अपनी जिंदगी में नई ऊर्जा महसूस कर रहे हैं। ये वीडियो भारतीय मूल के बुजुर्गों की जिंदादिली का बेहतरीन उदाहरण है। दादाजी बिल्कुल फिट नजर आ रहे हैं। उनकी सकारात्मक सोच ने वीडियो में और भी जान डाल दी। पोते अंकित ने बताया कि दादाजी लंबे समय से कुछ अनोखा करने की इच्छा रखते थे। इसलिए उसने दादाजी को स्काईडाइविंग करवाने की ठानी, ये वीडियो युवा पीढ़ी को प्रेरित करने के साथ-साथ बुजुर्गों की क्षमताओं की भी याद दिलाता है। कई बार बुजुर्ग भी कुछ ऐसा करना चाहते हैं, जिसे वो जिंदगी भर याद रखें।
 

यह भी पढ़ें: 'सनातन पर लांछन...', चढ़ावा विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट का आया बड़ा बयान

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड