'सनातन धर्म पर लांछन लगाने की कोशिश सफल नहीं होने देंगे', चढ़ावा विवाद पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से आया बयान

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार 8 आरोपियों को 29 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब इस मामले में  श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने दुख जताते हुए एक प्रेस रिलीज जारी की है, जिसमें सभी घटनाओं को लेकर राम भक्तों को आश्वस्त किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 ram mandir donation theft case
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने क्या कहा? | Image: Social Media

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और धांधली के मामले में नामजद सभी 8 आरोपियों 29 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने भी अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। अब इस मामले में श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने दुख जताते हुए एक प्रेस रिलीज जारी की है, जिसमें दुख जताते हुए ट्रस्ट ने भ्रामक एवं निराधार अफवाहों से बचने की अपील की है। वहीं, ट्रस्ट ने बताया कि चढ़ावा चोरी मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी से ट्रस्ट स्तब्ध

श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट द्वारा जारी प्रेस रिलीज में कहा गया कि 'श्रीराम मंदिर (अयोध्या) में पिछले कुछ दिनों से सुनी हुई घटनाओं से हम स्तब्ध, आहत एवं अत्यंत दुखी हैं। समस्त रामभक्तों एवं रामसेवकों के प्रतिनिधि के रूप में यहां सेवा करने वाले हम इसकी न्यायपूर्ण जांच एवं राम भक्तों को आश्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (न्यास) के महामंत्री श्री चंपत राय जी और न्यासी श्री अनिल मिश्राजी से त्यागपत्र प्राप्त हुआ है। न्यास अपनी आगामी बैठक में इसका विचार करेगा। न्यास उन श्रद्धालु भक्तों को आश्वस्त करता है जिन्होंने चांदी की ईंटें, आभूषण आदि प्रभु श्रीराम की सेवा में अर्पण हेतु न्यास के अधिकारियों को व्यक्तिशः सौंपी है, वे वस्तुएं सुरक्षित हिसाब सहित उपलब्ध है।'

आरोपियों पर वैधानिक कार्रवाई जारी

ट्रस्ट ने आगे कहा 'मंदिर के दानपात्रों से प्राप्त राशि की घटना के संबंध में न्यास के निवेदन पर उ.प्र. शासन द्वारा गठित S.I.T. से प्राप्त अंतरिम प्रतिवेदन के आधार पर न्यास ने F.I.R. की प्रविष्टि की है और उसपर वैधानिक कार्यवाही जारी है। विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव का इस्तीफा अभी नहीं आया है, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्र ने इस्तीफा दिया है, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने कहा कि आगामी बैठक में इस स्तीफे पर विचार किया जाएगा।'

Advertisement

सनातन धर्म पर लांछन लगाने के प्रयास सफल नहीं होने देंगे

ट्रस्ट ने आगे कहा 'हम सभी को विश्वास दिलाते हैं कि भविष्य में कोई दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति ना बने ऐसा सुनिश्चित करेंगे। अपराधियों को वैधानिक यथायोग्य कड़ा दंड मिलें, इस के आग्रही रहेंगें। असामाजिक, अधार्मिक, स्वार्थी तत्वों द्वारा सनातन धर्म पर, लांछन लगाने के प्रयास सफल नहीं होने देंगे। कृपया प्रसारित भ्रामक एवं निराधार अफवाहों से स्वयं बचें तथा अन्य लोगों को भी इसका शिकार न होने दें।

हमें विश्वास है कि ये बादल छटेंगे, अंधेरा हटेगा, सत्य-सूर्य का प्रकाश होगा तथा श्री राम भक्ति की प्रबल धारा अखंड बहती रहेगी। जय श्रीराम।

Advertisement

ये भी पढ़ें:  राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा अपडेट, गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को भेजा जेल, कोर्टे में पेशी के बाद 3 दिन की न्याचिक हिरासत

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड