VIRAL VIDEO: ट्रेन पर सफर का मजा लीजिए और साथ-साथ सब्जी की खरीदारी भी, बाजार जाने का झंझट खत्म, नजारा देख चौंके नेटिजंस
Vegetable Market in train: ट्रेन में सब्जी बाजार! वायरल हो रहे वीडियो में लोकल ट्रेन के डिब्बे में यात्री ताजी सब्जियां खरीद रहे हैं। समय बचत, ताजगी और सुविधा का अनोखा तरीका।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Train Viral Video : भारतीय रेलवे की दुनिया में रोज नई सुविधाएं जुड़ रही हैं, लेकिन कभी-कभी यात्री खुद ही अनोखे समाधान निकाल लेते हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रेन के डिब्बे में सब्जी मंडी लगी हुई है।
वायरल वीडियो में ये किसी मुंबई लोकल ट्रेन जैसा वीडियो लग रहा है। डिब्बे में पूरा सब्जी बाजार सज गया है। यात्री आराम से बैठे हैं, फर्श पर टमाटर, केला, पालक, बैंगन, लौकी, धनिया और तरह-तरह की ताजी सब्जियां बिखरी हुई हैं। एक तरफ तराजू चल रहा है, दूसरी तरफ लोग मोबाइल पर व्यस्त हैं, और ऊपर हैंडल पकड़कर खड़े यात्री भी इस माहौल का हिस्सा बन गए हैं।
क्या है यह नया ट्रेंड?
ट्रेन का डिब्बा अब सिर्फ सफर का साधन नहीं, बल्कि एक छोटा-सा बाजार बन गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि यात्री अपनी जरूरत की सब्जियां सीधे ट्रेन में ही खरीद रहे हैं। बाजार जाने का समय, भीड़-भाड़ और महंगाई का झंझट एकदम खत्म। खासकर उन लोगों के लिए जो रोजाना लंबी लोकल ट्रेन यात्रा करते हैं, यह वाकई राहत की बात है। सुबह ऑफिस जाते वक्त या शाम को घर लौटते वक्त ताजी सब्जी लेकर उतरना अब संभव हो गया है।
जहां रेलवे बड़े-बड़े प्रोजेक्ट चला रहा है, वहीं आम आदमी अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को ट्रेन के सफर में ही पूरा कर लेता है। अगर आप भी रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं तो अगली बार नजर रखिए। शायद आपके डिब्बे में भी यह सब्जी बाजार लग जाए। यात्रा न सिर्फ आरामदायक बनेगी, बल्कि घर पहुंचते-पहुंचते रसोई का सामान भी तैयार हो जाएगा। हालांकि, ये वायरल वीडियो कहां का है इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।