Delhi Hotel Fire: टॉयलेट सीट पर महिला, पति के कंधे पर टिका सिर... न बच सकी जिंदगी; कपल ने एक-दूसरे की बाहों में तोड़ दिया दम, दर्दनाक दास्तां

Malviya Nagar hotel fire: 3 जून को लगी आग में एक दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों आखिरी समय तक एक-दूसरे को कसकर जकड़े हुए थे। वॉशरूम में धुएं से उनकी मौत हुई। इस हादसे में कुल 21 लोगों की जान गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
couple died tragically in the Malviya Nagar hotel fire They held each other until last breath
कपल ने एक-दूसरे की बाहों में तोड़ा दम | Image: ANI

दिल्ली के मालवीय नगर में प्लोरिश स्टे होटल में लगी आग के बाद अब दर्दनाक घटनाएं सामने आ रही हैं। बुधवार सुबह लगी इस भीषण आग में 21 लोगों की जान चली गई। इनमें एक दंपति भी शामिल था, जो आखिरी सांस तक एक-दूसरे को बाहों में जकड़े हुए थे।

'द फ्लोरिश स्टे' बीएंडबी में आग सुबह करीब 8:30 बजे लगी। बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट से हुई। होटल पांच मंजिला था और इसमें 25 कमरे चल रहे थे, जबकि अनुमति सिर्फ 6 कमरों की थी।

आग लगने के बाद कई लोग बचने की कोशिश में भागे। लेकिन एक जोड़ा ग्राउंड फ्लोर के वॉशरूम में घुस गया। उन्होंने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। शायद सोचा कि यहां आग की लपटें नहीं पहुंचेंगी। इस की दंपति बेहद दुखद मौत हो गई। दोनों आखिरी सांस तक एक-दूसरे की गोद में थे।

दंपति की बेहद दर्दनाक मौत

जब लोग बचाव कार्य कर रहे थे, तो होटल के ग्राउंड फ्लोर पर एक वॉशरूम का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो जो नजारा देखा, वो देखकर सबकी आंखें नम हो गईं।

Advertisement

एक महिला टॉयलेट सीट पर बैठी हुई थी और एक पुरुष कुर्सी पर उसके बगल में बैठा था। दोनों एक-दूसरे को कसकर जकड़े हुए थे। उनकी मौत आग से नहीं, बल्कि धुएं से हुई थी। दोनों ने खुद को वॉशरूम के अंदर बंद कर लिया था, उम्मीद थी कि यहां आग नहीं पहुंचेगी। लेकिन घना धुआं उनके लिए घातक साबित हुआ।

क्या हुआ था?

3 जून 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे मालवीय नगर के 'द फ्लोरिश स्टे' नाम के बेड एंड ब्रेकफास्ट होटल में आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं। इस हादसे में कुल 21 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 12 विदेशी भी शामिल थे। जांच में पता चला कि होटल में कई गड़बड़ियां थीं।

Advertisement

होटल में आग से बचाव का कोई सर्टिफिकेट (NOC) नहीं था, खिड़कियां बंद थीं, सिर्फ 6 कमरों की अनुमति थी, लेकिन 25 कमरे चलाए जा रहे थे। ये घटना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि लापरवाही की वजह से हुई त्रासदी है। एक दंपति अपनी आखिरी सांस तक एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ सका। 

ये भी पढ़ें: Malviya Nagar fire: जांच में मिली कई गंभीर सुरक्षा लापरवाहियां, होटल से 50-60 मोबाइल फोन और करीब 30 पासपोर्ट बरामद

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड