VIDEO: प्रेमिका से लड़ाई के बाद सिर पकड़कर बैठा गोरिल्ला, लोग बोले- 'भाई, दर्द तो अपना भी यही है!'

Viral Video: जापान के एक चिड़ियाघर से सामने आई गोरिल्ला 'कियोमासा' की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं। इन तस्वीरों में कियोमासा को किसी इंसान की तरह बेहद उदास और परेशान मुद्रा में बैठे हुए देखा जा सकता है।

viral-gorilla-kiyomasa-funny-human-like-reaction-after-fight-with-mate-video-viral
viral-gorilla-kiyomasa-funny-human-like-reaction-after-fight-with-mate-video-viral | Image: X

Viral Video: सोशल मीडिया पर अभी हाल ही में एक चिड़ियाघर में रहने वाले 13 साल के मेल गोरिल्ला 'कियोमासा' का है। 62 सेकंड का यह क्लिप लोगों का दिल जीत रहा है।जिसे देखकर आप न केवल हैरान होंगे, बल्कि अपनी हंसी भी नहीं रोक पाएंगे।

अपनी फिमेल पार्टनर से बहस के डिप्रेशन में गोरिल्ला

कियोमासा की अपनी फीमेल पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई थी। चिड़ियाघर के अधिकारियों का कहना है कि यह दोनों के बीच एक मामूली सा मतभेद था, लेकिन गोरिल्ला कियोमासा ने इसे काफी गंभीरता से ले लिया। लड़ाई खत्म होते ही वह वहां से चुपचाप उठकर पिंजरे में बनी कंक्रीट की सीढ़ियों पर जाकर अकेला बैठ गया।

वीडियो में कियोमासा का अंदाज बिल्कुल किसी इंसान जैसा है। वह गहरे सदमे या गंभीर सोच में डूबा हुआ नजर आ रहा है। सबसे मजेदार बात यह है कि उसने इंसानों की तरह अपनी ठुड्डी पर हाथ रखा हुआ है। ठीक वैसे ही, जैसे कोई इंसान जिंदगी के बड़े फैसलों के बारे में सोचता है या कोई गहरी चिंता में लीन हो। वह बार-बार अपना सिर खुजलाता है, अपने हाथों को आपस में जोड़ता है और शून्य में ताकने लगता है।

इंटरनेट यूजर्स ने किए मजेदार कॉमेंट्स

कियोमासा के इस 'इंसानी' अंदाज ने नेटिजन्स को हंसने पर मजबूर कर दिया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने इसे हॉलीवुड फिल्म 'मैरिज स्टोरी' के झगड़े से जोड़ते हुए लिखा, टयह बिल्कुल वैसा ही लग रहा है जैसे भाई साहब अभी तक सोच रहे हैं कि उनसे क्या गलती हुई, जबकि उनकी वाइफ आगे बढ़ चुकी है।'

Advertisement

एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, 'बेचारा गोरिल्ला अपने दिमाग में पूरी लड़ाई को बार-बार रीप्ले कर रहा है और सोच रहा है कि आखिर मैंने ऐसा क्या गलत कह दिया जो वह इतनी नाराज हो गई।' लोगों ने तो इसका नाम 'गोरिलियो द फिलॉस्फर' भी रख दिया है।

ये भी पढ़ें - Parama Ekadashi 2026 Vrat Katha: परमा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, बैकुंठ धाम की होगी प्राप्ति
 

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड