VIDEO: जब शादी के दिन लाल बुर्के में आ धमकी गर्लफ्रेंड, लड़के को गले से लगाया और फिर... बौखलाई बेगम ने जो किया वो VIRAL है

शादी के दिन दूल्हे की गर्लफ्रेंड को देख बेगम का माथा ठनक गया। इसके बाद उसने भरी महफिल में कुछ ऐसा किया जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया से इन दिनों एक हैरतअंगेज वीडियो वायरल हुआ है। यहां निकाह के दौरान बेगम के सामने उसके शोहर के साथ ऐसा हुआ कि उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आखिर क्या है पूरा माजरा, चलिए बताते हैं।

वीडियो शादी समारोह का है जिसमें स्चेज पर दूल्हा-दुल्हन नजर आ रहे हैं। मेहमानों की भारी जमावड़ा लगा है। स्टेज पर सभी नए नवेले दूल्हा दुल्हन को बधाईयां देने पहुंच रहे हैं। इसी बीच अचानक लाल बुर्के में दूल्हे की गर्लफ्रेंड आ पहुंचती है। इतना ही नहीं, स्टेज पर जाकर दूल्हे को उसकी बेगम के सामने ही झट से गले से लगा लेती है। दूल्हा कुछ समझ पाता, इसके पहले ही दुल्हन का दिमाग खराब हो गया।

बुर्के में गर्लफ्रेंड को देख ठनका बेगम का माथा

जी हां, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन के साथ प्रैंक प्लान किया गया था। इसमें निकाह से पहले स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन बैठे हुए हैं। लोग उनसे मिलकर उन्हें गिफ्ट भेंट कर रहे हैं। लेकिन तभी लाल बुर्के में एक महिला की एंट्री होती है। वो दौड़ती हुई सीधे स्टेज पर चढ़ जाती है और फिर सीधा दूल्हे को पकड़कर गले से लगा लेती है। बुर्के वाली महिला कहती है, 'अरे, ओवैश? तुमने मुझे पूछा भी नहीं और शादी कर ली, क्यों? क्या किया मेरे साथ?' ये सब अपनी आंखों के सामने होता देख दूल्हन का पारा हाई हो जाता। गुस्से से लाल दुल्हन भड़कते हुए महिला के चेहरे से बुर्का हटा देती है। बुर्का हटते ही पूरी सच्चाई से पर्दा उठ जाता है। बुर्के में दूल्हे के दोस्त को देख सभी खिलखिलाकर हंस पड़ते हैं। वहीं ये पूरा नजारा देख दुल्हन की भी हंसी छूट जाती है।

बेगम ने किया कुछ ऐसा की खुल गई पोल

दरअसल, ये पूरी शरारत दूल्हे के दोस्तों की थी। उन्होंने ये प्लानिंग दुल्हन को जलन महसूस करवाने के लिए की। वीडियो को आरजे नजीम अरशद नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'दूल्हा-दुल्हन के साथ प्रैंक।' कुल मिलाकर इस वीडियो को खूब पसंद किया गया है।

Advertisement

मजेदार वीडियो देख लोगों की छूटी हंसी

वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'लड़की से रहा नहीं गया... जल्दी पोल खोल दी।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत जल्दी पोल खुल गई।' एक ने मजे लेते हुए लिखा, 'कैमरामैन जल्दी फोकस करो।' कमेंट सेक्शन में लोग मजेदार तरीके से रिएक्ट कर रही है। वीडियो ने लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है। 

यह भी पढ़ें: Viral Video: जब लड़की ने की बहन की तरफदारी, 'वाह-वाह राम जी' गाने पर कुछ यूं किया डांस; फिदा हो गया जीजा

Advertisement
Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड