Delhi Metro: मेट्रो की लिफ्ट में थी दो लड़कियां, बुजुर्ग ने उनके सामने ही कर दिया पेशाब, VIDEO वायरल होने के बाद दिल्‍ली पुलिस ने लिया एक्शन

दिल्ली मेट्रो से आए दिन अजीबोगरीब वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन इस बार जो मामला वायरल हुआ उसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।

Follow : Google News Icon  
Video: Man Caught Urinating At Delhi Metro Lift, Police Explain What Happened
Delhi Metro: मेट्रो के लिफ्ट में थी दो लड़कियां, बुजुर्ग ने उनके सामने ही कर दिया पेशाब, VIDEO वायरल होने के बाद दिल्‍ली पुलिस ने लिया एक्शन | Image: X

दिल्ली मेट्रो से आए दिन अजीबोगरीब वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन इस बार जो मामला वायरल हुआ उसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। इंस्टाग्राम पर दीपशिखा मेहता नाम की यूजर ने आरोप लगाया कि बुजुर्ग व्यक्ति ने लिफ्ट के अंदर दो महिलाओं के सामने पेशाब किया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और कार्रवाई की मांग करने लगे।

वीडियो के मुताबिक, महिला लिफ्ट में दो अन्य लोगों और एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मौजूद थीं। इसी दौरान उन्हें लगा कि बुजुर्ग व्यक्ति लिफ्ट के अंदर पेशाब कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कैमरा ऑन कर लिया और उनसे सवाल पूछने लगीं। वीडियो में लड़की कहती सुनाई दे रही है कि इन्होंने लिफ्ट के अंदर लड़कियों के सामने पेशाब किया है। जब लड़की ने बुजुर्ग से उनकी इस हरकत पर सवाल किया, तो बुजुर्ग काफी शांत नजर आए और उन्होंने बेपरवाही से जवाब दिया- “हां तो सॉरी, जो करना है कर लो।”

दिल्ली पुलिस ने दी सफाई

मामले के वायरल होने के बाद दिल्‍ली पुलिस ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में सफाई दी। पुलिस के अनुसार घटना 15 मई 2026 की रात करीब 9:40 बजे की है। बुजुर्ग व्यक्ति जामिया मेट्रो स्‍टेश्‍न से फरीदाबाद की ओर जा रहे थे और कालिका मंदिर मेट्रो पर इंटरचेंज के दौरान उन्हें अचानक मेडिकल इमरजेंसी महसूस हुई।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग ने वॉशरूम ढूंढने की कोशिश की लेकिन समय पर सुविधा नहीं मिल सकी। स्थिति बिगड़ने पर उन्होंने कथित तौर पर बोतल में पेशाब करने की कोशिश की। इसके बाद यात्रियों ने मेट्रो स्‍टाफ और सुरक्षाकर्मियों को सूचना दी। इसके बाद डीएमआरसी ने धारा 59 के तहत सार्वजनिक जगह पर गंदगी फैलाने और उपद्रव करने के आरोप में बुजुर्ग व्यक्ति पर जुर्माना लगाया। इसके बाद डीएमआरसी ने भी बयान जारी कर कहा कि मामले में जरूरी कार्रवाई की गई है और यात्रियों से मेट्रो परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें- NEET Exam: परीक्षा खत्म होते ही मनीषा मंधारे ने हाथ से लिखे सवालों को जलाकर कर दिया था राख, CBI कस्‍टडी में पेपर लीक की मास्‍टरमाइंड ने उगला सच

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड