NEET Exam: परीक्षा खत्म होते ही मनीषा मंधारे ने हाथ से लिखे सवालों को जलाकर कर दिया था राख, CBI कस्‍टडी में पेपर लीक की मास्‍टरमाइंड ने उगला सच

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के हाथ एक और बड़ी कामयाबी लगी है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) के पेपर लीक कांड में अब जो भी मास्टरमाइंड गिरफ्तार हुए हैं, उनका एजेंसी से कुछ न कुछ लिंक मिल ही रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
neet paper leak master mind Manisha mandhare
NEET Exam: परीक्षा खत्म होते ही मनीषा मंधारे ने हाथ से लिखे सवालों को जलाकर कर दिया था राख, CBI कस्‍टडी में पेपर लीक की मास्‍टरमाइंड ने उगला सच | Image: X

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के हाथ एक और बड़ी कामयाबी लगी है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) के पेपर लीक कांड में अब जो भी मास्टरमाइंड गिरफ्तार हुए हैं, उनका एजेंसी से कुछ न कुछ लिंक मिल ही रहा है। सीबीआई ने इस पेपर लीक में एक और मुख्य मास्टरमाइंड को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। यह मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की अपनी ही एक्सपर्ट मनीषा गुरुनाथ मंधारे हैं। लंबी पूछताछ के बाद हुई इस गिरफ्तारी ने पूरे एजुकेशन सिस्टम में हड़कंप मचा दिया है।

पूछताछ में मनीषा मंधारे ने कहा कि इस घिनौने खेल के सबूत मिटाने की भी पूरी कोशिश की गई थी। कुलकर्णी द्वारा छात्रों के साथ साझा किए गए केमिस्ट्री के हाथ से लिखे सवालों को कथित तौर पर नष्ट कर दिया गया है। यही नहीं, 3 मई को परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद मनीषा मांढरे ने भी बचे हुए कागजातों को जलाकर राख कर दिया था।

कैसे रची गई पेपर लीक की खौफनाक साजिश?

सीबीआई की जांच में मनीषा के काले कारनामों का पूरा पर्दाफाश हुआ है। जांच में सामने आया है कि अप्रैल 2026 के दौरान मनीषा ने पहले से गिरफ्तार एक अन्य आरोपी मनीषा वाघमारे के साथ मिलकर एक बड़ी साजिश रची थी। वाघमारे के जरिए नीट की तैयारी कर रहे छात्रों को इकट्ठा किया गया। इसके बाद मनीषा मंधारे ने पुणे स्थित अपने घर पर इन छात्रों के लिए ‘स्पेशल कोचिंग क्लास’ चलाई।

Advertisement

इन सीक्रेट क्लासेस में उसने छात्रों को बॉटनी और जूलॉजी के अहम सवाल बताए, उनकी नोटबुक में लिखवाए और किताबों में मार्क भी करवाए। 3 मई 2026 को जब असली NEET-UG परीक्षा हुई, तो छात्रों ने पाया कि मनीषा द्वारा रटाए गए ज्यादातर सवाल हुबहू पेपर में छपे थे। जांच एजेंसी के मुताबिक, छात्रों को इन स्पेशल क्लासेस में बुलाने और परीक्षा में आने वाले सवाल पहले से बताने के एवज में लाखों रुपये की मोटी रकम वसूली गई थी।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- AUDIO: 'डार्लिंग तुम्‍हारे लिए पेपर आउट करा दिए, मिलने आ जाओ ना...', छात्रा से गंदी-गंदी बातें कर रहा था लखनऊ यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर; सुनिए
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड