VIDEO: 'पुराने खिलाड़ी मैदान में...', दादी ने किया ऐसा डांस; जमा दी महफिल, धांसू अंदाज के दीवाने हुए लोग
सोशल मीडिया पर एक दादी अपने डांस से धूम मचा रही है। उनका डांस देख युवाओं के पसीने छूट रहे हैं। वीडियो देख आप भी दादी के मूव्स के कायल हो जाएंगे।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: सोशल मीडिया पर युवा लड़के-लड़कियों (Young Girls-Boys) की धूम के बीच एक दादी धमाल मचा रही है। उम्र की सीमाएं लांघकर उन्होंने ऐसे कदम थिरकाए कि नेटिजंस अपना दिल हार बैठे। दादी की ये परफॉर्मेंस (Dadi Dnace Performance) यकीनन आपको भी खूब पसंद आएगी।
वायरल वीडियो (Viral Video) में औरतों के बीच दादी ने ऐसी कमर लचकाई कि लोग देखते ही रह गए। मौके पर मौजूद लड़कियां भी थिरकने पर मजबूर हो गईं। वीडियो में इसकी झलक भी देखी जा सकती है।
दादी के स्टेप्स ने जीता दिल
ये पूरा नजारा महिला संगीत (Sangeet Function) का बताया जा रहा है। जहां दादी डांस कर रही हैं उनके आसपास कई औरतें बैठी नजर आ रही हैं। वो हर बीट पर जिस कॉन्फिडेंस के साथ स्टेप्स कर रही हैं, उसका कायल पूरा इंटरनेट हो गया। दादी कभी हल्की कमर मटकाती हैं तो कभी हाथों से धुआंधार स्टेप्स करती हैं। इस दौरान उनका जोश हाई और एनर्जी फुल नजर आई। उन्होंने एक से एक ऐसे तगड़े मूव्स दिए (Dadi Dance Moves) कि हर किसी का ध्यान खींच लिया। दादी का आत्मविश्वास देख अच्छे-अच्छों के होश उड़ गए।
बैकग्राउंड डांसर की तरह नाचने लगी लड़की
फंक्शन में मौजूद अन्य महिलाएं ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाती दिखीं। जबकि दादी के पीछे एक मैरिड लड़की भी थिरकने पर मजबूर नजर आई। आलम ये था कि वो दादी के पीछे बैकग्राउंड डांसर की तरह नाचने लगी।
Advertisement
वीडियो पर लोग बरसा रहे प्यार
वीडियो को एक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'रोहतक की वायरल दादी (Viral Dadi)।' वीडियो पर लोग खूब प्यार बरसा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस क्लिप को लाखों बार देखा और लाइक किया जा चुका है।
लोग बोले- पुरानी खिलाड़ी मैदान में…
पर्पल सूट और नीली चुनरी ओढ़े दादी का जोश देख लोग प्रतिक्रिया (Netizens Reaction) देने से खुद को रोक नहीं पाए। कमेंट सेक्शन में एक ने लिखा, 'पुराने खिलाड़ी मैदान में आ चुके हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वाह दादी जी सुपर।' वहीं तमाम अन्य खिलाड़ियों ने दिल वाली इमोजी के साथ रिएक्ट किया।