अपडेटेड 25 January 2026 at 22:47 IST
VIDEO: सालों बाद मुलाकात, ट्रेन में गुलाब लेकर सरप्राइज देने पहुंची लड़की, बॉयफ्रेंड का रिएक्शन VIRAL
Viral Video: वायरल वीडियो में एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड को सरप्राइज देने के लिए ट्रेन में पहुंचती है। लड़का उसे देखकर हैरान रह जाता है। प्यारे मोमेंट का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड को ट्रेन में सरप्राइज देते हुए नजर आ रही है। कई सालों के बाद दोनों की मुलाकात हो रही होती है। ऐसे में इस मोमेंट को खास बनाने के लिए लड़की ने लड़के को प्यारा सरप्राइज देने का सोचा और हाथों में गुलाब लेकर ट्रेन में पहुंच गई। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर खूब पसंद किया जा रहा है। लोग कह रहे हैं कि प्यार में एक लड़की सबसे खूबसूरत होती है।
ट्रेन में लड़की ने दिया प्यारा सरप्राइज
वायरल वीडियो में देखने मिलता है कि स्टेशन पर ट्रेन रुकती है और वहां दौड़े-दौड़े एक लड़की और लड़का (जो लड़की का दोस्त लग रहा है) आते हैं। दोस्त बोलता है, "वो उतरेगा और ये उसको सरप्राइज देगी। ये मोमेंट है।"
गर्लफ्रेंड को देख हैरान रह गया लड़का
दोनों फिर कोच को ढूंढने पर ट्रेन में चढ़ते हैं और फिर लड़के की सीट तक पहुंचते हैं। लड़की जैसे ही लड़के को देखती है वो खुशी से फूली नहीं समाती। लड़का जैसे ही पीछे मुड़ता है, वहां गर्लफ्रेंड अपनी को देखकर वो हैरान हो जाता है। वो उसे गले लगाता है और कहता है, "तू पागल है क्या?"
पीछे से उसका दोस्त बताता है कि दोनों कई सालों बाद एक-दूसरे से मिल रहे हैं। फिर वो लड़के को बताती है, "भाई, इसने 6 बजे उठकर तेरे लिए पलाव बनाया है।" इसके बाद तीनों एक साथ ट्रेन से उतर जाते हैं।
Advertisement
इंस्टाग्राम पर इस वायरल वीडियो को vibes_of_people नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, "प्यार में महिला, एक लड़की ने ट्रेन में अपने बॉयफ्रेंड को सरप्राइज दिया, यह पल वायरल हो गया... कुछ सरप्राइज के लिए प्लान की जरूरत नहीं होती—बस प्यार और सही टाइमिंग चाहिए, लड़के का रिएक्शन सब कुछ कह देता है।" वीडियो को अब तक 2 मिलियन के आसपास व्यूज मिल चुके हैं।
लोग लुटा रहे प्यार
वीडियो पर इस पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शंस भी आए। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "मोमेंट है भाई मोमेंट है।" दूसरे ने कहा, "जिंदगी तब जीने लायक होती है जब आपके पास कोई ऐसा हो जो आपसे प्यार करता हो।" कुछ लोगों ने वीडियो पर मजे भी लिए। एक ने कहा, "AI है ये।" अन्य यूजर ने लिखा, "पहले प्यार की शुरुआत ऐसी ही होती है, फिर गुलाब पत्थर में बदल जाएगा और ड्रम, फ्रिज में।"
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 25 January 2026 at 22:47 IST