अपडेटेड 23 March 2026 at 10:59 IST

VIDEO: बॉल के पीछे भाग रहा था बच्चा, सामने से आ रही थी कार... चंद सेकंड पहले कुत्ते ने किया कुछ ऐसा, लोग बोले- वफादारी को सलाम

कुत्ते की वफादारी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुत्ता चंद सेकंड में ऐसा फैसला लेता है, जिससे एक बच्चे की जान बच गई। बच्चा सड़क हादसे का शिकार होने ही वाला था कि वहां मौजूद कुत्ते ने फुर्ती दिखाते हुए जान बचा की, ये वीडियो देख हर कोई कुत्ते की वफादारी को सलाम कर रहा है।  

Follow : Google News Icon  
Video Dog saves child life
बच्चा बॉल के चक्कर में सड़क पर भागा, चंद सेकंड पहले कुत्ते ने पहुंचकर ऐसे बचाई जान | Image: @RccShashank1

Video Dog saves child life: कुत्तों की आंखों में अपने मालिक के लिए एक ही भावना रहती है- बिना किसी शर्त के प्यार और वफादारी। शायद इसलिए कुत्तों को इंसानों का सबसे वफादार साथी कहा जाता है। सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी फोटो और वीडियो सामने आती है जिसमें कुत्ता अपनी वफादारी दिखाता नजर आता है। जिसे देख लोग इमोशन हो जाते हैं। एक ऐसी ही वीडियो और सामने आई है जिसमें कुत्ता एक बच्चे की जान बचाता नजर आ रहा है।

छोटा सा बच्चा लाल रंग की बॉल से खेल रहा होता है तभी वो बॉल सड़क की ओर चली जाती है, बच्चा की बॉल के पीछे-पीछे मेन सड़क की तरफ भागता है, जहां तेज रफ्तार में गाड़ियां चल रही थी। जैसे ही बच्चा सड़क पर बॉल उठाने भागता है। तो कुत्ते को समझ आ जाती है की तेज रफ्तार गाड़ियां बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती, इसलिए देर ना करते हुए कुत्ता तुरंत बच्चे के पीछे भागता है और बच्चे से आगे निकलकर उसे सड़क के बीच जाने से रोकता है।  

कुत्ते ने बचाई बच्चे की जान 

हैरानी वाला नजारा था कि जैसे ही कुत्ते ने बच्चे को बीच सड़क पहुंचने से रोका, उसी वक्त एक तेज रफ्तार कार वहां से निकली। यकीनन अगर कुत्ता नहीं होता तो बच्चे की कार से टक्कर हो जाती, क्योंकि बच्चे का ध्यान सिर्फ बॉल उठाने में था, बच्चे बेखबर अपनी मस्ती में भाग रहा था। अगर कुत्ते ने बच्चे की जान नहीं बचाई होती तो, बच्चा हादसे का शिकार हो सकता था।

अंतिम पलों में कुत्ते ने निभाई वफादारी

पिछले दिनों में कुत्ते की वफादारी की एक घटना सामने आई थी। जहां अंतिम पलों में कुत्ते ने मालिक से वफादारी निभाई। दरअसल, ये भावुक कर देने वाली खबर मध्य प्रदेश की थी। जहां शिवपुरी के बड़ोरा गांव में कुत्ते की वफादारी ने सबको भावुक कर दिया। 40 साल के जगदीश प्रजापति ने अज्ञात कारणों से घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत के बाद उनका पालतू कुत्ता (मोती) शव के पास पूरी रात बैठा रहा।

Advertisement

कुत्ते की वफादारी को सलाम

शव को पोस्टमार्टम के लिए जब ट्रैक्टर-ट्रॉली पर ले जाया गया, तो कुत्ता करीब 4 किलोमीटर तक दौड़ता रहा। परिजनों ने बीच में उसे ट्रॉली पर बैठा लिया। मोर्चरी हाउस से लेकर अंतिम संस्कार तक वह मालिक के साथ-साथ रहा। अंतिम संस्कार के दौरान भी वह चिता के पास गुमसुम बैठा रहा और फिर खाना-पीना पूरी तरह छोड़ दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, कुत्ता उदास होकर बस मालिक की याद में चुपचाप बैठा रहता है। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर शिवपुरी पुलिस ने भी कुत्ते की वफादारी को सलाम किया।

ये खबर कुत्तों की सच्ची वफादारी दिखाती है, जहां इंसान और जानवर के गहरे बंधन को समझने का मौका मिलता है। यह कहानी साबित करती है कि बेजुबान कुत्ते की वफादारी सच्ची होती है और ये वफादारी मौत के बाद भी खत्म नहीं होती।  

Advertisement

यह भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज, रोल नंबर भूल गए...ऐसे चेक करें रिजल्ट

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 23 March 2026 at 10:59 IST