राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज, छात्र ना लें टेंशन; SMS से बिना नेट के चेक करें रिजल्ट, रोल नंबर भूल गए हैं तो ये तरीका अपनाएं

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 का रिजल्ट आज आने वाला है। लाखों छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे। सलाह दी जा रही है कि छात्र टेंशन ना लें, अगर रोल नंबर भूल गए हैं तो भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं, इसके अलावा अगर इंटरनेट नहीं है या वेबसाइट नहीं खुल रही तो आभी SMS से परिणाम देख सकते हैं, बस ये ट्रिक अपनाओ।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
RBSE 10th Result 2026
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट | Image: AI

Rajasthan Board Class 10 Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की क्लास 10वीं का रिजल्ट किसी भी वक्त आ सकता है। बोर्ड आज यानी 23 मार्च 2026 को परिणाम घोषित कर सकता है। अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी जहां शिक्षा मंत्री और बोर्ड सचिव परिणाम घोषित करेंगे। लाखों छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया है, ऐसे में छात्रों की दिल की धड़कनें बढ़ी हुई है।

रिजल्ट कब और कहां चेक करें?

परिणाम घोषित होने पर छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जा सकते हैं। DigiLocker के जरिए भी मार्कशीट डाउनलोड की जा सकेगी। वहीं, बिना इंटरनेट के SMS से चेक करने का तरीका भी है। इसके अलावा अगर इंटरनेट नहीं है या वेबसाइट क्रैश हो रही है, तो भी बच्चों को टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं।

बिना इंटरनेट के SMS भेजकर चेक करें रिजल्ट

बस मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर- RESULT RAJ10 [रोल नंबर] टाइप करना होगा। 

फिर इस 56263 नंबर पर भेजें। कुछ ही सेकंड में रिजल्ट आपके इनबॉक्स में आ जाएगा।

Advertisement

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र RESULT RAJ10 ROLL NUMBER लिखकर 5676750 पर भी भेज सकते हैं। बताया जा रहा है कि रिजल्ट आने के बाद बोर्ड की ऑफिशियल जानकारी फॉलो करें।

रोल नंबर भूल गए हैं तो नाम से चेक करें  

अगर रोल नंबर याद नहीं आ रहा है तो भी आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। नाम से भी रिजल्ट चेक करने का ऑप्शन दिया जाता है। ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 'RBSE Result' लिंक पर क्लिक करें, नाम और बाकी डिटेल्स भरें, फिर सबमिट करें। रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है। ध्यान दें कि रिजल्ट चेक करते वक्त सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट का इस्तेमाल करें। फेक लिंक से बचें। अच्छे अंक आएं तो खुश रहें, कम आएं तो री-चेकिंग या कंपार्टमेंट का ऑप्शन चुनें। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: US-Iran War: अमेरिका ने दुनिया भर में अपने नागरिकों को जारी की एडवाइजरी

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड