US-Iran War: आई सबसे बड़ी चेतावनी! अमेरिका ने दुनिया भर में अपने नागरिकों को जारी की एडवाइजरी, क्या खतरनाक मोड़ लेगा ईरान युद्ध?
अमेरिका ने ईरान समर्थक समूहों के हमले के खतरे को देखते हुए दुनिया भर में अपने नागरिकों के लिए वर्ल्डवाइड एडवाइजरी जारी की है। जानें पूरी डिटेल और क्या खतरा है?
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

America issued advisory: अमेरिका ने एक महत्वपूर्ण सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है। इसमें दुनिया भर में रह रहे अमेरिकी नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासतौर पर मध्य पूर्व के देशों में खतरा ज्यादा बताया गया है।
एडवाइजरी में क्या कहा गया?
अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, ईरान समर्थक समूह अब विदेशों में भी अमेरिकी हितों या अमेरिका से जुड़े स्थानों को निशाना बना सकते हैं। अलर्ट में साफ कहा गया है - 'ईरान समर्थक ग्रुप्स दुनिया भर में अमेरिकी संपत्तियों, दूतावासों या अमेरिकियों से जुड़ी जगहों पर हमला कर सकते हैं।' यह चेतावनी इसलिए जारी की गई क्योंकि हाल के दिनों में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है। दोनों तरफ से हमले हो रहे हैं और स्थिति आए दिन बिगड़ती जा रही है।
ईरान ने दी धमकी- होर्मुज पूरी तरह बंद कर देंगे
इस बीच, ईरान ने नई चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगर अमेरिका ने पावर प्लांट्स पर हमला किया तो होर्मुज को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। ईरान मीडिया हवाले से खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फघारी ने कहा कि, 'होर्मुज अभी महज दुश्मनों के लिए बंद है, लेकिन अगर अमेरिकी राष्ट्रपति अपनी धमकी पर अमल करते हैं तो इसे पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।'
अमेरिकी नागरिकों के लिए अलर्ट
अमेरिकी विदेश विभाग के कांसुलर मामलों के विभाग ने पोस्ट कर जानकारी दी कि, 'विश्वव्यापी चेतावनी: विदेश विभाग दुनिया भर में और विशेष रूप से मध्य पूर्व में रहने वाले अमेरिकियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह देता है। विदेश में रहने वाले अमेरिकियों को निकटतम अमेरिकी दूतावास या वाणिज्य दूतावास द्वारा जारी सुरक्षा चेतावनियों में दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए। समय-समय पर हवाई क्षेत्र बंद होने से यात्रा में बाधा आ सकती है। मध्य पूर्व के बाहर सहित अमेरिकी राजनयिक सुविधाओं को निशाना बनाया गया है। ईरान समर्थक समूह विदेशों में अन्य अमेरिकी हितों या दुनिया भर में संयुक्त राज्य अमेरिका और/या अमेरिकियों से जुड़े स्थानों को निशाना बना सकते हैं।'