VIDEO: ब्राइड टू बी ने इस धांसू गाने पर दी ऐसी धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस, नॉन स्टॉप ताकता रह गया मंगेतर; महफिल में लग गए चार चांद
'आज लगती है मैं तो मिस इंडिया' गाने पर लड़की ने अपनी इंगेजमेंट में ऐसी धमाकेदार परफॉर्मेंस दी कि उसका मंगेतर ताकता ही रह गया।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Bride to be Dance: आज की तारीख में इंटरनेट पर हर दिन लाखों वीडियोज अपलोड होते हैं। इन में शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो की तादाद ज्यादा होती है। दूल्हा-दुल्हन के वीडियोज तो आते ही छा जाते हैं। इन दिनों एक ब्राइड टू बी का वीडियो आग की तरह फैल रहा है। वीडियो होने वाली दुल्हनिया से जुड़ा है जो अपनी इंगेजमेंट के दिन ऐसी डांस परफॉर्मेंस देती है जिसे रिपीट मोड पर देखने का मन करेगा।
सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहे इस वीडियो को देखकर मालूम होता है कि ये इंगेजमेंट सेरेमनी की क्लिप है। वेन्यू पर लड़के और लड़की वाले मौजूद है। मेहमानों का भी जमावड़ा लगा है। अपनी सगाई को और ज्यादा खास बनाने के लिए लड़की इतना जबरदस्त डांस करती है कि उसके मंगेतर की नजर भी उसी पर टिक जाती है।
एक टक ताकता रह गया मंगेतर
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की 'आज लगती है मैं तो मिस इंडिया' गाने पर धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस देती है। वहीं लड़की के मंगेतर की नजरें उससे हटने का नाम ही नहीं ले रही। दरअसल, लड़की ने इतना खूबसूरत डांस किया कि लोगों की नजरें उस वीडियो से हट ही नहीं रही है। लहंगे में लड़की का डांस, उसके एक्सप्रेशन और दिल जीतने वाले डांस मूव्स सोशल मीडिया यूजर्स के दिल जीत रहे हैं।
कमेंट सेक्शन में लगी प्रतिक्रियाओं की झड़ी
वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा जा चुका है। नेटिजन्स ने भी इसे पसंद किया है। कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत ही खूबसूरत डांस।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'डांस और एक्सप्रेशन दिल जीतने वाला।' एक यूजर ने लिखा, ‘ दूल्हे की तो नजरें ही नहीं हट रही।’ वहीं अन्य यूजर्स ने भी इसी तरह के रिएक्शन दिए। इतना ही नहीं तमाम यूजर्स ने दिल वाली इमोजी के साथ रिएक्ट किया।
Advertisement
गौरतलब है कि इंटरनेट पर आए दिन शादी के डांस वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी दूल्हा-दुल्हन का डांस तो कभी परिजनों की परफॉर्मेंस माहौल बना देती है। फिलहाल इस ब्राइड टू बी का डांस लोगों को खूब भा रहा है। इस पर आपका क्या कहना है बताना मत भूलिएगा।