VIDEO: 'तेरी ओर...', गाने पर दुल्हन ने किया ऐसा धांसू डांस, फिदा हो गया दूल्हा; लड़के का रिएक्शन हुआ VIRAL

दुल्हन ने अपने खास दिन पर ऐसा डांस किया कि दूल्हा फिदा हो गया। वीडियो में दूल्हे के रिएक्शन ने सभी का ध्यान खींच लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Bride Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी से वेडिंग कपल के कई खूबसूरत पलों के वीडियो सामने आते रहते हैं। शादी से सबसे ज्यादा दुल्हन की एंट्री, बारातियों के मस्ती भरे डांस, वेडिंग स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन की नोकझोंक और कपल डांस के वीडियो इंटरनेट पर सर्कुलेट होते हैं। शादी को यादगार बनाने के लिए लोग नए-नए ट्रेंड चलन में ला रहे हैं। इस बीच इन दिनों वायरल एक दुल्हन का डांस लोगों का दिल जीत रहा है।

इस वीडियो में दुल्हन को दिल खोलकर डांस करते देखा जा सकता है। दुल्हन ने लहंगा पहना हुआ है। वो अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म 'सिंह इज किंग' के गाने 'तेरी ओर' पर थिरक रही है। अपनी दुल्हनिया कों यूं डांस करते देख दूल्हे का रिएक्शन वायरल हो गया।

दुल्हन पर टिकी दूल्हे की निगाहें

वायरल हो रहे वीडियो में दुल्हन के हर स्टेप, एक्सप्रेशन और अदा हर किसी को उस पर अपनी नजरें टिकाने पर मजबूर कर रही है। ऐसा लग रहा है जैसे बस टकटकी लगाए दुल्हन के डांस को देखते ही रहे। कुछ ऐसा ही हाल दूल्हे का भी रहा। अपनी बेटर हाफ को यूं थिरकता देख दूल्हा उसे एक टक निहारता ही रह गया।

बेटर हाफ को यूं डांस करते देख शर्माया दूल्हा!

इस खास दिन पर दुल्हन की खूबसूरती और उस पर से उसके दिल छू लेने वाले डांस ने समां बांध दिया। दुल्हन के डांस को देखते हुए हर किसी के चेहरे पर स्माइल थी। हालांकि इस दौरान दूल्हे के एक्सप्रेशन ने पूरी लाइमलाइट चुरा ली। दूल्हा थोड़ा शर्माता तो थोड़ा नवर्स नजर आया। कुल मिलाकर इस प्यारे से वीडियो ने तहलका मचा दिया है।

Advertisement

प्यारे से वीडियो ने जीत लिया दिल

वीडियो के आखिर में वेडिंग कपल साथ नजर आया। दोनों की जोड़ी पर नेटिजंस ढेरों प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। ये मोमेंट लोगों को खूब भा रहा है। कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'जब सच्चा प्यार मिलता है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'दूल्हे की नजरें तो देखो...।' वहीं अन्य यूजर्स ने कपल की जोड़ी की तारीफ की। 

यह भी पढ़ें: ठेले पर शख्स ने बेची ऐसी चीज, नेटिजंस का चकरा गया माथा; VIDEO

Advertisement
Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड