VIDEO: शादी में दूल्हा-दुल्हन ने हाथ थामे गाया रोमांटिक गाना; फीलिंग्स बयां करते कपल का अनोखा अंदाज VIRAL
शादी में दूल्हा-दुल्हन अपनी एंट्री को स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। इसी कड़ी में एक दूल्हे ने अपनी दुल्हनिया के लिए ऐसा गाना गया कि हर का मन मोह लिया।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो की भरमार है। दूल्हा-दुल्हन के क्लिप्स को खासा पसंद किया जाता है। इन दिनों कुछ ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो आपके दिल को छू जाएगा।
शादी में दूल्हा-दुल्हन अपनी एंट्री को स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। इसी कड़ी में एक दूल्हे ने अपनी दुल्हनिया के लिए ऐसा गाना गया कि हर का मन मोह लिया।
दूल्हा-दुल्हन का रोमांटिक अंदाज
ये वीडियो जयमाला की रस्म से पहले का बताया जा रहा है। इसमें दूल्हा-दुल्हन एक-दूजे के लिए रोमांटिक गाना गाते दिख रहे हैं। दोनों की आवाज ने शादी में इस कदर जादू बिखेरा कि लोग मदहोश हो गए।
कपल ने गाने के जरिये फीलिंग्स की बयां!
वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले दूल्हा माइक पर गाना गाते हुए दुल्हन की तरफ बढ़ता है। लड़का गाता है, 'तू है तो दिल धड़कता है...।' इसके बाद दुल्हन भी अपनी प्यारी सी आवाज में गाती है। इसके बाद अंत में दोनों साथ गाते दिखाई दिए। कपल गानों के जरिये एक-दूजे के लिए अपनी फीलिंग्स बयां करता दिखा। कुल मिलाकर कपल ने अपने अनोखे अंदाज से शादी में आए मेहमानों का दिल जीत लिया।
Advertisement
वीडियो देख कपल के कायल हुए लोग
इस वायरल हो रहे वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों बार देखा और लाइक किया जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है।
एक यूजर ने लिखा, 'अब ये है असली दूल्हा दुल्हन की एंट्री, कोई अनचाहा डांस नहीं, कोई नकली आंसू नहीं, बस कमाल है, दिल को छू लेने वाला।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'दुल्हन की आवाज, माइंडब्लॉइंग।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उसकी आवाज कमाल की है, इसमें कोई शक नहीं, लेकिन क्या हम उस लड़के की मेहनत की भी कद्र कर सकते हैं? उसकी आवाज भी वाकई कमाल की है! सच कहूं तो, दोनों की आवाज बहुत अच्छी है और एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छी लगती है।' एक यूजर ने लिखा, 'इंटरनेट पर मैंने सबसे प्यारा वीडियो देखा।' वहीं एक यूजर ने तारीफ में बताया, 'इसे 100वीं बार देख रहा हूं। उसने कुछ अद्भुत जादू किया है।'