खुली टोकरी में समोसा और उस पर रखे गंदे पैर... ट्रेन में आप भी बड़े चाव से खाते हैं समोसे? रुकिए, ये VIDEO देखते ही आ जाएगी उल्टी!

सोशल मीडिया पर इन दिनों ट्रेन के अंदर से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें समोसा बेचने वाला टोकरी में रखे खुले समोसों पर गंदे पैर रखे नजर आ रहा है। इस वीडियो ने लोगों का मन घिना दिया।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: x

Viral Video: भारतीय रेलवे में सफर के दौरान क्या आप भी बड़े चाव से खाते हैं समोसे? सवाल इसलिए क्योंकि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख समोसा नाम से ही उबकाई आने लगेगी। क्या है पूरा माजरा चलिए बताते हैं।

दरअसल, लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री पूरी तरह रेलवे के भोजन पर निर्भर होते हैं। ऐसे में ट्रेन के अंदर मिलने वाला गरमागरम समोसा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सस्ता भी होता है। इसे खरीदने के लिए अमूमन हर वर्ग का आदमी खर्च करने को राजी रहता है। लेकिन इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद रेलवे में मिलने वाले खाने की सफाई को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

समोसों पर गंदे पैर रखकर बैठा रहा वेंडर

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक वेंडर ट्रेन में गंदे फर्श पर बैठा फोन पर बात कर रहा है। उसके ठीक सामने खुली टोकरी रखी हुई है जिसमें यात्रियों को कथिततौर पर बेचने के लिए समोसे हैं। इन्हीं समोसों पर उसने अपने पैर रखे हुए हैं।

नजारा देख यात्री हुए हैरान-परेशान

उसकी इस हरकत को आसपास मौजूद लोगों ने भी देखा। इसके बावजूद वेंडर टस से मस नहीं हुआ। वो बेफिक्र होकर फोन पर लगा रहा। इस पूरे नजारे को देख एक यात्री हैरान-परेशान रह गया। उसने तुरंत अपना फोन निकाला और पूरा दृश्य अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

Advertisement

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने खाने की सफाई पर गंभीर सवाल खड़े किए। साथ ही इस हरकत को यात्रियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बताया।

IRCTC ने किया रिएक्ट

वीडियो को @rameshofficial0 नामक एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद IRCTC ने रिएक्ट किया। IRCTC ने लिखा, 'इस मामले की पूरी तरह से जांच की गई और पाया गया कि यह बिना अनुमति के सामान बेचने का मामला था, जिसकी जानकारी उचित कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। ऑनबोर्ड सेवा प्रदाता को चेतावनी दी गई है और निर्देश दिया गया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दें, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके। खाद्य सुरक्षा और सेवा मानकों का पालन करना हमारे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।'

Advertisement

वायरल वीडियो पर लोगों का फूटा गुस्सा

वहीं कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'ये कितना घिनौना है, अब भी ट्रेनों से समोसे कौन खरीदेगा?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इसलिए मैं कुछ भी ट्रेन या स्टेशन नहीं खरीदता। यहां तक की पानी भी खुद ही लेकर जाता हूं।' अन्य यूजर्स ने भी इसी तरह की तीखी प्रतिक्रिया दी। 

यह भी पढ़ें: पहाड़ों के बीच पैराग्लाइडिंग कर रही थी महिला, तभी तेजी से आया प्लेन और चीर गया कैनोपी; VIDEO देख अटक जाएंगी सांसें!
 

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड