VIRAL VIDEO: वैष्णो देवी मंदिर में माता का चमत्कार? भिखारी बन रह रहा था 5 साल पहले गायब युवक, बहन-मां पहुंची माता के दरबार, देखा फिर...
Vaishno Devi Viral Video: सोशल मीडिया पर लोग इसे माता का साक्षात चमत्कार मान रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि "मां ने ही बहन को बुलाकर उसके भाई से मिलवाया है।" यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Brother Sister Emotional Video कहते हैं कि माता के दरबार में कोई खाली हाथ नहीं जाता, लेकिन एक परिवार के साथ जो हुआ, उसने 'चमत्कार' शब्द पर सबका भरोसा और गहरा कर दिया है। एक बहन जो माता के दर्शन करने आई थी, उसे वहां मंदिर की सीढ़ियों पर अपना वो भाई मिल गया, जो पिछले 5 साल से लापता था।
भिखारी की हालत में मिला भाई
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक वैष्णो देवी की सीढ़ियों पर भिखारी की हालत में बैठा है। वह काफी कमजोर और बेहाल नजर आ रहा था। तभी वहां से गुजर रही एक महिला की नजर उस पर पड़ी। महिला को वह चेहरा कुछ जाना-पहचाना लगा। जैसे ही उसने करीब जाकर देखा, उसकी चीख निकल गई क्योंकि वह उसका अपना भाई था, जिसे परिवार सालों पहले खो चुका था।
फूट-फूट कर रो पड़ी बहन
सालों बाद अपने भाई को इस हालत में देख बहन खुद को रोक नहीं पाई और वहीं सीढ़ियों पर बैठकर फूट-फूट कर रोने लगी। वीडियो में भाई-बहन का यह मिलन इतना भावुक है कि देखने वालों के भी रोंगटे खड़े हो गए। वह बार-बार अपने भाई का चेहरा छू रही थी और यकीन नहीं कर पा रही थी कि जिस भाई को उन्होंने हर जगह ढूंढा और थक हारकर उम्मीद छोड़ दी थी, वो आज माता के भवन के पास मिल गया है।
5 साल पहले हुआ था गायब
बताया जा रहा है कि यह युवक करीब 5 साल पहले घर से अचानक गायब हो गया था। परिवार ने उसे ढूंढने की बहुत कोशिश की, पुलिस में रिपोर्ट कराई, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। परिवार ने धीरे-धीरे मान लिया था कि शायद अब वह कभी वापस नहीं आएगा। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
Advertisement
माता का आशीर्वाद या महज इत्तेफाक?
सोशल मीडिया पर लोग इसे माता का साक्षात चमत्कार मान रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि "मां ने ही बहन को बुलाकर उसके भाई से मिलवाया है।" यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कह रहे हैं कि "मां के दरबार में देर है, पर अंधेर नहीं।"