अपडेटेड 3 March 2026 at 13:40 IST

VIRAL: होली पर मार्केट में आ गई डायनासोर वाली अनोखी पिचकारी, मुंह खोलते ही निकली ऐसी अजीब आवाज... VIDEO देख लोग नहीं रोक पा रहे हंसी

Viral Video: होली से पहले सोशल मीडिया पर एक अनोखी पिचकारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख बच्चे क्या, बड़े भी इसे खरीदने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Unique Pichkari Viral Video
होली पर चर्चाओं में अनोखी पिचकारी | Image: Instagram

Holi 2026 Viral Video: पूरे देश में होली के त्योहार की धूम मची हुई है। बाजार रंग-बिरंगी पिचकारियों से सजे हैं। हर कोई होली मनाने के लिए उत्साहित है। होली से पहले सोशल मीडिया पर एक अनोखी पिचकारी सुर्खियों में आई है, जिसे बच्चे क्या, बड़े भी... कोई भी खुद को इसे खरीदने से रोक नहीं पा रहे। ये पिचकारी काफी डिमांड में आ गई है।

होली पर आजकल तरह-तरह की पिचकारियां मार्केट में दिखती है, जो बच्चों का मन मोह लेती हैं। हालांकि इस बार जो सुर्खियों में आई 'डायनसोर वाली पिचकारी' खासतौ पर बड़ों को काफी अट्रैक्ट कर रही है। पिचकारी का मुंह खोलते ही इसमें ऐसी अजीब आवाज निकलती है, जिसे सुन लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

पिचकारी से निकल रही अजीब आवाज

इंस्टाग्राम पर bhakti_ramesh_98 नाम के एक अकाउंट से 'डायरसोर वाली पिचकारी' का एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें बाइक पर बैठी महिला डायनासोर के आकार की पिचकारी को हाथ में पकड़े नजर आ रही है। जैसे ही महिला ट्रिगर दबाती है, पिचकारी पर बने डायनासोर का मुंह खुलता है और इसमें से तेज पानी की धार निकलती है। पानी के साथ पिचकारी से अजीब आवाज भी आती है। वीडियो के इस आवाज से अपनी हंसी रोक नहीं पाती।

वीडियो को मिले 80 लाख व्यूज

सोशल मीडिया पर 'डायनसोर वाली पिचकारी' का यह वीडियो वायरल हो गया है, जिसे कुछ ही घंटों में 8 मिलियन यानी 80 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों ने इस पर मजे लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Advertisement

लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'इससे तो दया बेन की हंसी निकल रही है।' दूसरे ने कहा, 'बवाल चीज है ये तो'। कई लोगों ने इसे खरीदने की इच्छा जाहिर की, तो कुछ यूजर्स वीडियो को देख अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

इसे सोशल मीडिया पर भले ही डायनसोर वाली पिचकारी कहा जा रहा हो, लेकिन ऑनलाइन मार्केट में यह Water Squirt Toy Interactive Refillable Portable Dinosaur नाम से खरीदी और बेची जा रही है। आप भी इस पिचकारी को खरीदना चाहते हैं, तो इस कीवर्ड से सर्च कर सकते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: VIDEO: 70 साल के हकीम बाबर ने 22 साल की लड़की से पहले किया निकाह, फिर कराया रोमांटिक फोटोशूट; ट्रोल होने पर बोले- अल्लाह का हुक्म…

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 3 March 2026 at 13:40 IST