अपडेटेड 16 December 2025 at 20:30 IST
VIRAL: बिना हेलमेट पहने पकड़े गए चाचा, तो बताई ऐसी समस्या, ट्रैफिस पुलिसकर्मी ने चालान काटने की जगह जोड़ लिए हाथ; VIDEO
Viral News: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हेलमेट न पहनने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी को अनोखी वजह बताते हैं। पहले तो पुलिसवाले को भरोसा नहीं होता। बाद में वो भी हैरान रह जाते हैं और उनके सामने हाथ जोड़ लेते हैं।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Viral Video: बाइक और स्कूटी चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है। ट्रैफिक पुलिस इन नियमों का सख्ती से पालन भी कराती है। बावजूद इसके कई लोग अक्सर इन नियमों की अनदेखी करते पाए जाते हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर एक अंकल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बताते हैं कि वो चाहकर भी इस नियम का पालन नहीं कर पा रहे। उन्होंने जब इसके पीछे की वजह बताई, जो सुन ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी मुस्कुारे उठे और उनके सामने हाथ जोड़ लिए।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रैफिक पुलिसवाले ने एक अंकल को बिना हेलमेट पहने बाइक चलाते पकड़ लिया, लेकिन वो चाहकर भी उनका चालान नहीं काट पाए। पहले तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी तो उनके सामने हाथ जोड़ने पर मजबूर हो गए।
हेलमेट न पहनने की ऐसी बताई वजह
ये मामला मध्य प्रदेश का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले हेड कांस्टेबल विवेकानंद तिवारी ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें वो एक शख्स को बगैर हेलमेट पकड़ते नजर आ रहे हैं। जब उन्होंने शख्स से हेलमेट न पहनने की वजह पूछी, तो उनका जवाब सुनकर उनके होश उड़ गए।
वायरल वीडियो में शख्स ने कहा कि मैं हेलमेट कैसे लगाऊं, मेरी साइज के तो हेलमेट ही नहीं मिलते। पहले तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी को उनकी बातों पर भरोसा नहीं होता। वो कहते हैं, "आपके साइज के हेलमेट नहीं मिल रहे, शोरूम वगैरह में पता किए हैं?"
Advertisement
जब पहनने को दिया अपना हेलमेट तो…
इसके बाद शख्स ने उनसे कहा, "आप हेलमेट दिखाइए, हम दिखाते हैं...।" पुलिककर्मी उन शख्स को अपना हेलमेट पहनने को देते हैं। उन्होंने कहा कि ये तो आपने नई बात कह दी। जब पुलिसवाले ने उन्हें अपना हेलमेट देता है तो वो शख्स के बड़े सिर की वजह से फिट ही होता। हेलमेट सिर के ऊपरी हिस्से में ही फंसकर रह जाता है।
ये देख ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी हैरान हो जाते हैं। वो मुस्कुराने लगते हैं और कहते हैं, "आपका क्या चालान करवाऊं मैं? रिक्वेस्ट कर रहा हूं जो हेलमेट की कंपनिया है, वो थोड़े से बड़े साइज के भी हेलमेट बनाइए। दादा जैसे बहुत से लोग और हैं। इन लोगों को ऐसी दिक्कत न आए।"
Advertisement
ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने की ये अपील
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, "Helmet सबके लिए जरूरी है, कंपनी से निवेदन: हर साइज के हेलमेट बनाइए!" सोशल मीडिया पर ये मजेदार वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इसे 28 मिलियन के आसपास व्यूज मिल चुके हैं। वहीं ढेरों लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किए।
एक यूजर ने कहा, "ताऊ छा गए, कंपनी शॉक में है।" दूसरे ने कहा, "अब सच में XXL हेलमेट भी बाजार में आनी चाहिए।” एक और यूजर ने कहा, "अंकल की तो पूरी मौज है।"
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 16 December 2025 at 20:30 IST