अपडेटेड 28 November 2025 at 20:53 IST
VIRAL VIDEO: 'मैं ताली बजाकर भीख नहीं मांगूंगी, अपनी कला...', मुंबई लोकल में किन्नर का जोरदार डांस, नेटिजंस ने बांधे तारीफों के पुल
मुंबई की लोकल ट्रेन में एक किन्नर ने ऐसा डांस किया कि वहां मौजूद यात्री उसके फैन हो गए, साथ ही जब इसका वीडियो सामने आया तो सोशल मीडिया पर यूजर्स की कमेंट्स की बाढ़ आ गई। जानें किन्नर ने ऐसा क्या बोला कि वीडियो को इतना प्यार और सम्मान मिला।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Transgender person demanded respect Viral Video: मुंबई की लोकल ट्रेन में एक किन्नर ने महाराष्ट्र के डांस फॉर्म 'लावणी' पर नृत्य किया, इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही लोगों ने इसे काफी पसंद किया। जानते वीडियो वायरल होने के पीछे की वजह क्या है?
एक किन्नर ने लावणी नृत्य कर ट्रेन में बैठे सभी यात्रियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वीडियो में दिखा जा रहा है कि पारंपरिक परिधान और मेकअप में सजी कलाकार ट्रेन के भीतर आती है और कुछ ऐसा कहकर नाचना शुरू करती है कि, वहां मौजूद सभी लोग किन्नर के फेन बन जाते हैं। जी हां, किन्नर ने ट्रेन में आते ही कहा- 'मैं ताली बजाकर भीख नहीं मांगूंगी' इसके बाद वह अपना डांस शुरू करती है। उसके एक‑एक स्टेप इतने परफेक्ट थे कि सहयात्री एकटक देखते रह गए।
मैं ताली बजाकर भीख नहीं मांगने आई, मैं यहां...- किन्नर
दरअसल, वायरल क्लिप में किन्नर कहती है कि, ;मैं यहां ताली बजाकर भीख मांगने नहीं आई, मैं अपना टैलेंट दिखाना चाहती हूं।' इस संदेश के साथ शुरू हुई लावणी ने यात्रियों के बीच उत्साह भर दिया। वीडियो को कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज और हजारों कमेंट्स मिले।
किन्नर समुदाय की कला को सही पहचान कब मिलेगी?
वीडियो को देख एक यूजर्स ने लिखा- इस किन्नर ने साबित कर दिया कि 'हिम्मत और हुनर' से कोई भी सम्मानजनक जीवन जी सकता है। कुछ ने कहा कि समाज को ऐसे कलाकारों को आगे बढ़ाने की जरूरत है, न कि किनारे लगाने की। इसके अलावा वीडियो देख एक यूजर ने लिखा- 'इंस्पिरेशन वीडियो' और सवाल उठाते हुए कहा कि 'कब किन्नर समुदाय की कला को सही पहचान मिलेगी।'
Advertisement
लोगों के ऐसे रिएक्शन देखकर इस बात पर ध्यान जाता है कि सार्वजनिक स्थानों पर किन्नर कलाकारों की उपस्थिति अब सिर्फ प्रदर्शन नहीं, बल्कि सामाजिक समावेश का संदेश बन गई है। यह वीडियो दिखाता है कि जब समाज कलाकारों को सम्मान देता है, तो बदलाव की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ता है।
सभी जेंडर के लोगों को सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार
मुंबई लोकल ट्रेन में लावणी करती किन्नर के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छेड़ दी है। एक ओर यह वीडियो यात्रियों के दिन को रोशन कर रहा है, वहीं यह किन्नर समुदाय के लिए आत्मसम्मान और पहचान की नई उम्मीद भी लेकर आया है। जेंडर को लेकर हमेशा किन्नर अपने अधिकारों की बात करते आए हैं लेकिन आज तक भी उनकी कला को पहचान नहीं मिल पाई है।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 28 November 2025 at 20:53 IST