Dona Ganguly: अभद्र टिप्पणी से परेशान सौरभ गांगुली की पत्नी डोना पहुंचीं थाने, दर्ज कराई शिकायत; जानिए पूरा मामला

Dona Ganguly: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज और पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली की पत्नी ने कुछ अज्ञात लोगों के ऊपर FIR दर्ज कराई है। वो एक ओडिसी नृत्यांगना हैं। आइए जानते हैं क्यों उन्हें पुलिस स्टेशन जाना पड़ा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
sourav ganguly wife dona loaded body shaming complaint files
कप्तान सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली | Image: Social

Surav Ganguly Wife Dona Ganguly: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली ने कोलकाता के ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है। खबरों के अनुसार यह बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं हैं, जिसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं। गांगुली की पत्नी डोना गांगुली एक पेशेवर ओडिसी नृत्यांगना हैं। थाने में शिकायत दर्ज होने बाद से स्थानीय पुलिस जांच में जुट गई है।

डांस को लेकर आपत्तिजनक कमेंट्स

दरअसल, हाल में ही डोना गांगुली ने एक कार्यक्रम में डांस किया था। उनके डांस को लेकर सोशल मीडिया पर कई आपत्तिजनक कमेंट्स किए गई, जिसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया कि एक फेसबुक पेज है, जहां उनकी तस्वीरों को कुछ अभद्र कॉमेंट्स किए जा रहे हैं, जिसके चलते सिर्फ और सिर्फ बदनामी हो रही है। कमेंट्स में उनकी बॉडी शेमिंग भी की गई हैं।

पेशेवर नृत्यांगना हैं डोना गांगुली

डोना गांगुली एक पेशेवर ओडिसी नृत्यांगना हैं। वो पिछले 45 सालों से डांस प्रोग्राम कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने देश से लेकर विदेशों में भी डांस परफॉर्मेंस किया है। उनके डांस के चलते पश्चिम बंगाल की सरकार के तरफ से कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों पर अभद्र कॉमेंट्स करना उनकी प्रतिष्ठा को गंभीर क्षति पहुंचा सकता है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

डोना गांगुली ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कारवाई हैं। स्थानीय पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेने के बाद जांच में जुट गई है। इस मामले में स्थानीय पुलिस साइबर सेल की भी मदद ले रही है। आरोपी के पकड़े जाने पर मानहानि या साइबर बुलिंग के तरत कार्रवाई की जा सकती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: IPL 2026: ऑक्शन से पहले फैंस की बढ़ी दिल की धड़कनें, '27 करोड़ी' ऋषभ पंत का कौन तोड़ेगा रिकॉर्ड?

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड