VIDEO: ट्रेन की बर्थ बनी डाइनिंग टेबल...महिला ने तसले से निकाला चावल और चिकन फिर..., सोशल मीडिया VIRAL हो रहे VIDEO पर आप क्या कहेंगे?
ट्रेन में सफर के दौरान एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। महिला ट्रेन में अपने साथ बड़े बर्तनों में भारी मात्रा में चिकन और चावल लेकर पहुंची थी। सफर के दौरान उसने ट्रेन की बर्थ पर ही बर्तन खोलकर पूरे परिवार को खाना परोसना शुरू कर दिया।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

ट्रेन में सफर के दौरान घर से खाना ले जाना बेहद आम बात है। आमतौर पर लोग पूड़ी-सब्जी या पराठे जैसी सूखी चीजें पैक करते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है। वीडियो में एक महिला ट्रेन की बर्थ पर बैठकर अपने परिवार को बड़े ही खास अंदाज में चावल और चिकन परोसती नजर आ रही है।
ऊपरी बर्थ बनी डाइनिंग टेबल
X पर शेयर किए गए इस वीडियो में महिला ट्रेन की ऊपरी बर्थ पर बैठी हुई है। उसके आसपास ढक्कनदार बर्तनों की पूरी कतार लगी है। एक बर्तन में गर्म चावल हैं तो दूसरे में तरीदार चिकन। महिला बहुत ही इत्मीनान से स्टील की प्लेटों में पहले चावल निकालती है और फिर उसमें चिकन परोसकर नीचे बैठे परिजनों को देती है। बाहर के खाने से परहेज करने और घर का खाना साथ रखने की इस कोशिश ने पूरी बर्थ को एक पारिवारिक डाइनिंग टेबल में बदल दिया।
सोशल मीडिया पर नेटिजन्स की प्रतिक्रिया
वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। इसे 20 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। एक तरफ जहां कुछ यूजर्स ने महिला की ममता और घर के खाने के प्रति उसके समर्पण की तारीफ की, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने सार्वजनिक जगह पर इस तरह खाना परोसने को लेकर आपत्ति जताई। आलोचकों का मानना है कि ट्रेन जैसी जगह पर नॉन-वेज या तरीदार खाना इस तरह परोसने से साथी यात्रियों को असुविधा हो सकती है और गंद फैलने का डर रहता है।
पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले
ट्रेन को 'अस्थाई रसोई' बनाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। अगस्त में भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति ट्रेन की सीट पर ही ग्लव्स और हेयर नेट पहनकर बेहद व्यवस्थित तरीके से परिवार के लिए सैंडविच बना रहा था। वहीं इसी साल फरवरी में एक अन्य परिवार का भी वेजिटेबल सैंडविच बनाते हुए वीडियो चर्चा में आया था।
Advertisement
स्वच्छता का सवाल
भारतीय रेल में सफर के दौरान भोजन करना यात्रियों की दिनचर्या का हिस्सा है। हालांकि, जब बात बड़े स्तर पर खाना परोसने या पकाने की आती है, तो स्वच्छता और सह-यात्रियों की सहूलियत सबसे बड़ा मुद्दा बन जाती है। घर का खाना सेहत के लिए सही हो सकता है, लेकिन नियमों और दूसरों के आराम का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है।
ये भी पढ़ें - BRIC से BRICS बनने की पूरी कहानी... आखिर क्यों बना था दुनिया को बदलने वाला यह 'Super Group'?