पापा से मिलने पति से पूछकर थोड़े जाऊंगी... शादी में इस एक वचन के लिए पंडित जी से भिड़ गई दुल्हन, VIDEO वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक दुल्हन ने पंडित जी के एक वचन पर असहमति जताई। आखिर क्यों? चलिए बताते हैं।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन शादी-ब्याह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। यहां हल्दी, मेहंदी, संगीत से लेकर फेरों तक की क्लिप्स हर किसी का ध्यान खींच लेती हैं। इसी कड़ी में शादी के मंडप से एक दुल्हन का वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है जिसमें वो सात वचन में से किसी एक पर अड़ गई और मानने से इनकार करने लगी।

जी हां, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि माहौल में खुशी और रौनक बिखरी हुई है। मंडप में दूल्हा-दुल्हन बैठे हैं और सात वचन लिए जा रहे हैं। इसी दौरान पंडित जी ने एक ऐसा वचन दिलवाने की कोशिश की जिस पर दुल्हन ने आपत्ति जताई और उसने कहा कि वो अपने पापा के घर बिना किसी अनुमति के जाने का हक रखती है।

पंडित जी से किस बात पर अड़ी दुल्हनति?

आमतौर पर दुल्हनों को समझाया जाता है कि अब उनका असली घर मायका नहीं बल्कि ससुराल ही है। मायका उनकी जिंदगी का बीता अध्याय बन चुका है। इस बार भी पंडित जी ने दुल्हन को यही समझाया, लेकिन दुल्हन ने इस बात पर असहमति जताई। पंडित जी ने कहा कि यह घर तुम्हारा नहीं रहा, अब तुम्हें यहां आने-जाने से पहले अनुमति लेनी होगी। इतना सुनते ही दुल्हन ने अपनी बात आत्मविश्वास और सहजता से रखते हुए कहा कि वो मेरे पापा हैं, जब जरूरत होगी, मैं आ जाऊंगी। इसके लिए किसी की भी अनुमति नहीं लूंगी। इस दौरान वो मुस्कुराने लगी। वहीं दूल्हा शांत बैठा देखता रहा।

कुछ पल के लिए मौन साध गए सभी

दुल्हन का यह जवाब सुन मौके पर मौजूद बाराती-घराती भी कुछ पल के लिए मौन साध गए। लेकिन फिर कुछ लोगों ने दुल्हन की बात पर सहमति तो कुछ ने असहमति जताई। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जिसे खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है।

Advertisement

कमेंट सेक्शन में क्या बोले नेटिजंस?

वहीं कमेंट सेक्शन में रिएक्शंस की भरमार है। एक यूजर ने लिखा, 'लड़की को जब मन हो तब अपने घर जाना चाहिए। उन्हें किसी की परमिशन की जरूरत नहीं है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बिल्कुल जाएगी, चाहे जरूरत हो या ना हो।' एक और यूजर ने लिखा, 'पूरे ससुराल में डर का माहौल है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वो पहले से ही क्लियर है। सही बात है। ' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'तो शादी ही क्यों कर रही ,नहीं करनी चाहिए।' एक और यूजर ने लिखा, ' इसकी शादी की वेलिडिटी बहुत कम है।' 

यह भी पढ़ें: सख्त लौंडा... ऑफिस में दीवाली पार्टी पर लड़की ने लचकाई कमर, बिना डांस किए महफिल लूट गया लड़का; VIDEO VIRAL

Advertisement
Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड