सख्त लौंडा... ऑफिस में दीवाली पार्टी पर लड़की ने लचकाई कमर, बिना डांस किए महफिल लूट गया लड़का; VIDEO VIRAL

Viral Video: सोशल मीडिया पर रील्स की भरमार है। इस बीच एक लड़की के डांस का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो कमर लचकाती दिखी। लेकिन पीछे बैठा लड़का पूरी लाइमलाइट लूट गया।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: चाहे घर हो, कॉलेज या ऑफिस... हर जगह दिवाली सेलिब्रेशन मोड ऑन है। ऐसे में सोशल मीडिया पर ऑफिस में दीवाली पार्टीज की कई रील्स वायरल हो रही हैं। इसी बीच एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो कलीग्स के बीच डांस करती दिख रही है। बावजूद इसके भीड़ में पीछे बैठे लड़के ने पूरी लाइमलाइट लूट ली। आखिर क्यों? चलिए बताते हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में ऑफिस में सेलिब्रेशन का माहौल है। यहां सभी कर्मचारी दीवाली पार्टी का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं। इसी बीच एक कमर्चारी ने कलीग्स के बीच डांस फ्लोर अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। इसमें लड़की ने 'आजा नच ले, नच ले, मेरे यार तू नच ले...' गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाए। 

काम में बिजी लड़के ने खींचा ध्यान

इस दौरान बाकी कलीग्स तालियां बजाते और परफॉर्मेंस एन्जॉय करते दिखे। लेकिन इन्हीं में से एक कर्मचारी बिंदास माहौल से अलग काम में व्यस्त दिखा जिसने नेटिजंस का ध्यान खींच लिया।

वीडियो को दो दिन में मिले 44 लाख व्यूज

जी हां, रेड कलर के कुर्ते में काम में बिजी शख्स लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया। ऑफिस में जश्न के माहौल के बीच काम पर उसके फोकस ने लोगों को हैरान कर दिया। वीडियो को @sparkling_osheen नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसे महज दो दिन के भीतर 4.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Advertisement

नेटिजंस ने यूं लिए मजे

वहीं कमेंट सेक्शन में लोग मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'रेड कुर्ते में शख्स ने सारा फोकस ले लिया।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'लाल कुर्ते में लड़का... लाइफ में बस इतना ही फोकस चाहिए।' एक और यूजर ने लिखा, 'रेड कुर्ते वाले के लिए काम ज्यादा जरूरी है।' एक और यूजर ने लिखा, 'जब मुझसे कोई पूछे कि कैसा लड़का चाहिए? मैं बोलूंगी- रेड कुर्ते वाले की तरह।' एक ने मजे लेते हुए लिखा, 'रेड कुर्ते वाले शख्स का कहना है कि दिलचस्पी नहीं है। जीवन में सब देख लिया है।' वहीं कुछ यूजर्स का ध्यान पर्पल कुर्ते वाले ने भी खींचा। एक ने लिखा, 'लड़की का मैंचिंग पर्पल कुर्ते वाला है।' एक यूजर ने लिखा, 'लगता है रेड कुर्ते वाले का महीने का टारगेट पूरा नहीं हुआ है।'

यह भी पढ़ें: दीवाली पर लड़के ने ऑफिस में दी ऐसी परफॉर्मेंस, नेटिजंस हुए फिदा
 

Advertisement
Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड