ये चीन के भगवान... इतना सुनते ही Labubu Doll को पूजने लगी महिला! लाबुबू डॉल से कराया राम-राम और छुए पैर, VIDEO देख दंग रह गए लोग
सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो लाबुबू डॉल को पूजती नजर आ रही है। इस वीडयो को देख लोग दंग रह गए हैं।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Labubu Doll: आजकल लाबुबू का क्रेज दुनियाभर में सिर चढ़कर बोल रहा है। ये अपने अनोखे डिजाइन और आकर्षक रूप के लिए जाना जाता है। इस गुड़िया के दीवाने सिर्फ सेलिब्रिटीज ही नहीं बल्कि आमजन भी है। इस बीच एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो लाबुबू की पूजा करती नजर आ रही है। इतना ही नहीं, वो घर के मंदिर में राम-राम बुलवाते भी दिखाई दीं।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला के हाथ में ट्रेंडिंग लाबुबू डॉल है। बैकग्राउंड से आवाज आती है कि कौन है? जवाब मिलता है चीन के भगवान। इसके बाद महिला उसे खूब निहारती है और उसे घर के मंदिर में ले जाती है। फिर वो लाबुबू डॉल को राम-राम करवाती है। वीडियो के अंत में घर में मौजूद एक पुरुष लाबुबू डॉल के पैर तक छू लेता है।
जब लाबुबू डॉल को पूजने लगी महिला
अब इस वीडियो को एक एक्स यूजर ने शेयर किया है जिसे खबर लिखे जाने तक 1.3 मिलियन बार देखा जा चुका है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'एक भारतीय लड़की ने अपनी मां को बताया कि लाबुबू चीन का भगवान है। ये सुनते ही वो महिला लाबुबू को पूजने लगी। जय लाबुबू।'
कमेंट सेक्शन में क्या बोले लोग?
वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। कमेंट सेक्शन में तरह-तरह के प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'मैं ये समझ नहीं पा रहा कि वो कैसे सोच सकते हैं कि हर चीज भगवान है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये दर्शाता है कि मासूम सनतानी हिंदू कितना स्वीकार्य है। ये जितना दिल को छू लेने वाला है, उतना ही मजेदार भी है।' एक और यूजर ने लिखा, 'किसी ने कहा और लोगों ने विश्वास कर लिया। अब वो भगवान है। मूर्तिक पूजकों की सच्चाई।' एक और यूजर ने अपनी राय देते हुए लिखा, 'ये हिंदुओं की ताकत और कमजोरी दोनों है। हमें सभी के प्रति इस मासूमियत और प्रेम को बनाए रखना चाहिए, लेकिन हमारे साथ हो रहे सभी गलत कार्यों के प्रति अपनी आंखें खोलनी चाहिए और पहले अपने विश्वास का अभ्यास करना चाहिए, सिखाना चाहिए, उसका पालन करना चाहिए और उसका प्रदर्शन करना चाहिए।'
Advertisement
लाबुबू डॉल के बारे में
लबुबू डॉल एक काल्पनिक कैरेक्टर है जिसे साल 2015 में हांगकांग के आर्टिस्ट 'Kasing Lung' ने बनाया था जो कि नॉर्डिक परियों की कहानियों से प्रेरित है। इस डॉल का लुक जितना डरावना होता है, उसे उतना ही प्यारा और स्टाइलिश माना जाता है। भूतिया हंसी और शैतानी आंखें ही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। लिमिटिड एडिशन होने से इसकी कीमत भी काफी ज्यादा है।