
मंदिर में शराब की बोतल लेकर क्यों पहुंचीं गोविंदा की पत्नी? वजह जान चौंक जाएंगे आप
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा हाल ही में बाबा काल भैरव के दर्शन करने पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने शराब की दुकान से दो बोतलें खरीदी।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहने वाली गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अब व्लॉगर बन गई हैं। वो अब अपने व्लॉग के जरिये लाइफ से जुड़ी अपडेट अपने चाहनेवालों संग शेयर करेंगी।
सुनीता अहूजा अपने पहले ब्लॉग में महाकाली मंदिर के दर्शन करती दिखीं। इसके बाद उन्होंने काल भैरव बाबा मंदिर में दर्शन किए।
Image: YT/GRABAdvertisement
काल भैरव बाबा मंदिर में दर्शन से पहले सुनीता आहूजा ने एक शराब की दुकान पर ठहरीं और दो बोतलें खरीदीं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि मत सोचना कि यह मेरे लिए है। लोगों को लगेगा मैं बेवड़ी हूं।
सुनीता आगे कहती हैं, 'ये मत सोचना कि मैंने अपने लिए खरीदी है। ये उस दूसरे मंदिर के लिए है जहां मैं जा रही हूं। मैं ये प्रभु पर चढ़ाऊंगी।'
Advertisement
व्लॉग में सुनीता को दर्शन करते देखा गया जहां उन्होंने शराब का भोग लगाया। काल भैरव बाबा को शराब का भोग लगाने के बाद सुनीता ने पंडित जी और उनके बेटे से पूछा कि शराब क्यों चढ़ाई जाती है?
इसके जवाब में पंडित जी के बेटे ने कहा, ‘काला भैरव बाबा को शराब चढ़ाने की परंपरा शुरू से ही चली आ रही है। शराब का भोग इसलिए लगाया जाता है कि बाबा इसे पीकर सभी बुरे दानवों का वध करे।’
Image: YT/GRAB
इससे पहले सुनीता महालक्ष्मी मंदिर में रोती हुई दिखीं। वीडियो में वो इमोशनल होकर कहती हैं कि जिन लोगों ने उनका दिल दुखाया है, उन लोगों का गला माता काली काटेंगी।